- Advertisement -

LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़े

देशभर में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये और 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ाई गई है। नए दाम 7 मार्च से लागू हो गए हैं।

7 Min Read

देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। शनिवार, 7 मार्च से 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। इस फैसले के बाद आम परिवारों के मासिक खर्च पर सीधा असर पड़ेगा। लंबे समय से गैस की कीमतें स्थिर थीं, लेकिन अब नए रेट लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक भुगतान करना होगा। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिसका प्रभाव छोटे व्यापारियों और होटल-रेस्टोरेंट उद्योग पर देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
Ad image

बड़े शहरों में LPG के नए रेट लागू

नई कीमतों के बाद देश के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर अब 913 रुपये का हो गया है, जो पहले 853 रुपये में मिलता था। वहीं मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत लगभग 930 रुपये के आसपास पहुंच गई है, जबकि चेन्नई में यह 928.50 रुपये तक पहुंच चुकी है। ये सभी नए रेट 7 मार्च से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, जिससे देशभर के उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़े, कारोबार पर असर

घरेलू सिलेंडर के साथ 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी 115 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसका नया रेट करीब 1883 रुपये हो गया है, जबकि पहले यह लगभग 1768 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1835 रुपये तक पहुंच गई है। कोलकाता और चेन्नई में भी कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन बढ़ी हुई कीमतों का असर खासतौर पर होटल, ढाबों, कैफे और छोटे फूड कारोबारियों पर पड़ सकता है, क्योंकि उनकी दैनिक गतिविधियां काफी हद तक LPG पर निर्भर रहती हैं।

- Advertisement -
Ad image

अप्रैल 2025 के बाद पहली बार बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी करीब एक साल बाद की गई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में इसकी कीमत तय की गई थी और उसके बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। उस समय दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 853 रुपये था। अब लगभग एक साल बाद कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इंटरनेशनल मार्केट में तेल-गैस की कीमतें और इम्पोर्ट खर्च बढ़ने से घरेलू दाम भी बढ़े हैं।

सरकार का दावा, देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं

कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने यह भरोसा दिलाया है कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का फोकस सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने भी सोशल मीडिया पर फैल रही पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

https://twitter.com/HardeepSPuri/status/2029909849589567987?s=20

IOC ने पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों को किया खारिज

इसी बीच Indian Oil Corporation ने पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने कहा कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई व वितरण सामान्य तरीके से चल रहा है। इंडियन ऑयल ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, पेट्रोल पंप पर भीड़ न लगाएं और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद नेताओं का आया रिएक्शन

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट:-

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला:-

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा:-

सरकारी सूत्रों का कहना है कि अभी भारत को कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और एलपीजी की सप्लाई को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। होर्मुज जलडमरूमध्य से सप्लाई रुकने की चर्चा जरूर है, लेकिन फिलहाल हालात काबू में हैं। भारत के पास कई देशों से ऊर्जा की सप्लाई आती है, जो जरूरत से कहीं ज्यादा है। देश में जो कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद जमा है, वो भी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए काफी है। सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है और अगर जरुरत पड़ी, तो दूसरे देशों से सप्लाई बढ़ाने के लिए भी तैयार है। बीते कुछ सालों में भारत ने कच्चे तेल के आयात के रास्ते भी काफी बढ़ा लिए हैं।

साल 2022 से भारत रूस से कच्चा तेल आयात कर रहा है। 2022 में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी सिर्फ 0.2% थी, लेकिन बाद के वर्षों में यह काफी बढ़ गई। सरकारी सूत्रों के अनुसार फरवरी में भारत ने अपने कुल कच्चे तेल आयात का करीब 20% रूस से खरीदा, जो लगभग 10.4 लाख बैरल प्रतिदिन है।

एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सभी एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के अनुसार देश में फिलहाल एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति को लेकर स्थिति सामान्य और सुरक्षित है। सूत्रों के मुताबिक जनवरी से अमेरिका से एलपीजी की सप्लाई भारत आनी शुरू हो गई है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर 2025 में अमेरिका के गल्फ कोस्ट से साल 2026 के लिए करीब 2.2 मिलियन टन एलपीजी आयात करने का एक साल का समझौता किया है।

Keywords: LPG Cylinder Price Hike India, Domestic LPG Price Increase, Commercial LPG Cylinder Rates India, Indian Oil Fuel Supply Update India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू