इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर मिलकर हमला कर दिया। ईरान में कई जगहों पर बम धमाके किए गए। इसके बाद अब ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। इजरायल पर ईरान ने एक साथ 70 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया। यही नहीं, ईरान ने बहरीन में अमेरिका के सैन्य ठिकाने को भी अपना निशाना बनाया और हमला किया है। वहीं, हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है।
वहीं, हालिया हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका किसी भी सूरत में ईरान को परमाणु ताकत बनने की अनुमति नहीं देगा। ट्रंप ने आरोप लगाया कि पिछले कई दशकों से ईरान की नीतियों ने क्षेत्र में अस्थिरता और हिंसा को बढ़ावा दिया है, जिसमें अमेरिकी नागरिक भी निशाना बने हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिका ने “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” के तहत ईरान के फोर्दो और इस्फहान स्थित ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की है। ट्रंप के मुताबिक, इससे पहले कूटनीतिक प्रयास किए गए थे, लेकिन ईरान ने सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम मजबूरी में उठाया गया और इसे अंतिम विकल्प के तौर पर अपनाया गया। साथ ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा कि अब उनके सामने दो ही रास्ते हैं, या तो हथियार डालें या गंभीर परिणामों का सामना करें।
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले:
बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, “बस एक घंटा पहले, इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स ने ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया। मैं अपने महान दोस्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं। इस खूनी आतंकवादी शासन को परमाणु हथियारों से लैस होने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, जिससे वह पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन सके।
हमारा जॉइंट ऑपरेशन बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत अपने हाथों में लेने के लिए हालात बनाएगा। हम साथ खड़े रहेंगे, साथ लड़ेंगे और साथ मिलकर हम इज़राइल की हमेशा-हमेशा के लिए रक्षा करेंगे।”
Keywords: Israel US Attack On Iran, Ballistic Missile Attack, Iran Israel War News, Donald Trump Statement, Benjamin Netanyahu Reaction, Breaking International News

