- Advertisement -

मुंबई के लिए 80,952 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, BMC बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस पर होगा फोकस

BMC ने 2026-27 के लिए 80,952 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पिछले साल से 6,525 करोड़ रुपये अधिक, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, फायर ब्रिगेड और BEST सेवाओं पर ध्यान दिया गया है।

3 Min Read

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने 2026-27 के वित्तीय वर्ष के लिए 80,952 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले साल के 74,427 करोड़ रुपये से 6,525 करोड़ रुपये ज्यादा है। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने यह बजट स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन प्रभाकर शिंदे के सामने रखा। इस बजट में मुंबई शहर के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

BMC के 2026–27 बजट में आवंटन की प्रमुख मदें

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के 2026-27 के बजट में कुल राशि का लगभग 60 प्रतिशत (48,164.28 करोड़ रुपये) पूंजीगत खर्च के लिए रखा गया है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, शहरी नवीनीकरण और दीर्घकालिक निवेश पर खर्च होगा। वहीं, 40 प्रतिशत (32,788.28 करोड़ रुपये) रेवेन्यू खर्च के लिए आवंटित किया गया है, जिसमें कर्मचारियों का वेतन, मेंटेनेंस और नागरिक सेवाओं का संचालन शामिल है।

आय के प्रमुख स्रोत और वित्तीय रणनीति

BMC की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा ऑक्ट्रॉई के बदले मिलने वाले मुआवज़े से आता है, जिससे 15,550.02 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। डेवलपमेंट प्लान फीस और प्रीमियम से 12,050 करोड़ रुपये, प्रॉपर्टी टैक्स से 7,000 करोड़ रुपये और निवेश से 2,572.23 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि BMC अपनी पुरानी आय के स्त्रोतों पर टिकी है, लेकिन साथ ही विकास शुल्क और निवेश से भी कमाई को मजबूत कर रही है। ये रणनीति प्रशासन को बिना टैक्स बढ़ाए, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाने में मदद करती है।

- Advertisement -
Ad image

फायर ब्रिगेड और BEST को खास फंडिंग

मुंबई फायर ब्रिगेड के लिए इस बार 230.90 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो पिछले साल से लगभग दोगुना है। ये पैसा फायर सर्विस के आधुनिकीकरण, नई मशीनों, और स्टाफ ट्रेनिंग पर खर्च होगा। इतनी घनी आबादी और ऊंची इमारतों वाले शहर में आपदा प्रबंधन को मजबूत करना जरूरी है। BEST को भी 1,000 करोड़ रुपये की मदद मिली है। 2012-13 से अब तक BMC ने BEST को 12,028.81 करोड़ रुपये दे दिए हैं। मकसद है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर हो, बस सेवाएं मजबूत रहें, और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिले।

Keywords: BMC Budget 2026-27, Mumbai Infrastructure Development, BMC Revenue Sources, Fire Brigade And BEST Funding

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू