- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जॉइंट ऑपरेशन दो आतंकी ढेर, AK-47 राइफल्स बरामद

सुरक्षाबलों को आतंकियों की जानकारी मिलने पर उन्होंने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ के बाद दो आतंकियों के शव और कई हथियार, साथ में AK-47 राइफल्स, बरामद किए गए।

3 Min Read

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ रविवार को एक दूरदराज इलाके में हुई। मुठभेड़ के बाद, सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाकर दो आतंकियों के शव बरामद किए। उनके पास से दो AK-47 राइफल्स भी मिलीं। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि किश्तवाड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को किश्तवाड़ क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद, सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान, सुबह करीब 10:30 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

आतंकी मुठभेड़ में सेना को मिली बड़ी सफलता

सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर में छिपे हुए थे। जैसे ही सुरक्षा बल पास पहुंचे, उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे भीषण मुठभेड़ हो गई। इस अभियान के दौरान अब तक दो आतंकवादियों के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, पिछले महीने चटरू जंगल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ें हुई थीं, जिनमें एक सैनिक शहीद हुआ और एक आतंकवादी मारा गया।

- Advertisement -
Ad image

सुरक्षाबलों का सफ़ल ऑपरेशन

सुरक्षाबलों ने एक्स पर जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर पुलिस, आईबी और अन्य इंटेलिजेंस स्रोतों से मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर किश्तवाड़ क्षेत्र में ऑपरेशन त्राशी-I शुरू किया गया। इसका उद्देश्य सक्रिय आतंकवादियों को ट्रैक करना और उन्हें न्यूट्रलाइज करना था। शुरुआत में, सेना और आतंकवादियों के बीच छोटी मुठभेड़ हुई, जिसके बाद रविवार सुबह 11 बजे सीआईएफ डेल्टा, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर आतंकवादियों से मुठभेड़ की। सैनिकों ने शानदार सामरिक सटीकता, तालमेल और आक्रामकता के साथ अपना दबदबा स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए और दो AK-47 राइफल्स सहित कई हथियार बरामद किए गए।

Keywords: Kishtwar Encounter, Pakistani Militants Jammu Kashmir, Operation Trashi-I, Army Success In Kishtwar

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू