नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit में दुनियाभर के प्रमुख टेक लीडर्स और राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। MeitY द्वारा आयोजित इस एआई समिट में गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने 15 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की। साथ ही, माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन और प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने भी एआई सेक्टर में बड़े निवेश का ऐलान किया।
AI इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर होगा खर्च
माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन और प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने शुक्रवार को एआई समिट में घोषणा की कि कंपनी ग्लोबल साउथ में 50 अरब डॉलर (लगभग 4 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। यह रकम 2030 तक एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट के लिए खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी एआई का लाभ दुनियाभर में समान रूप से नहीं फैला है, और ग्लोबल साउथ में भारत, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।
Today in New Delhi, we’re sharing that @Microsoft is on pace to invest USD $50 billion by the end of the decade to help bring AI to countries across the Global South. Our five-part program is designed to make AI diffusion real at scale, so communities have what they need to… pic.twitter.com/CEstwF2kO9
— Brad Smith (@BradSmi) February 18, 2026
माइक्रोसॉफ्ट का एआई टैलेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन और प्रेसिडेंट ने कहा कि ग्लोबल साउथ, विशेष रूप से भारत, में एआई टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण के बिना इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कंपनी का उद्देश्य इस कमी को दूर करना है और भारत समेत ग्लोबल साउथ में AI डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर काम करेगी। माइक्रोसॉफ्ट टीचर्स और स्टूडेंट्स को एआई से जोड़कर इस दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है, ताकि ज्यादा लोग एआई टूल्स का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें।
भारत को AI ग्रोथ का प्रमुख केंद्र मानते हुए ब्रैड स्मिथ ने किए बड़े निवेश के ऐलान
AI Summit में ब्रैड स्मिथ ने कहा कि भारत सिर्फ एक बड़ा मार्केट नहीं, बल्कि AI विकास का एक अहम केंद्र बन चुका है। माइक्रोसॉफ्ट पहले ही भारत में क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रही है। नए ऐलान के बाद, भारत में डेटा सेंटर, ट्रेनिंग प्रोग्राम और AI से जुड़े स्टार्टअप्स को लाभ मिलेगा। AI समिट के बाद भारत की India AI Mission को नई दिशा मिलेगी, और सरकार तथा बड़ी टेक कंपनियां मिलकर AI के जरिए लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने पर काम करेंगी।
ब्रैड स्मिथ का बड़ा बयान
अपने भाषण में ब्रैड स्मिथ ने कहा कि AI का प्रभाव शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और शासन में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है, बशर्ते यह टेक्नोलॉजी आम लोगों तक पहुंचे। इसके लिए सही इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि यह दोनों मिल जाएं, तो भारत जैसे देश AI के जरिए बड़ी उन्नति कर सकते हैं।
Keywords: AI Impact Summit India 2026, Microsoft AI Investment Global South, Brad Smith AI Infrastructure And Skills, India AI Growth And Development

