- Advertisement -

India AI Summit 2026: “भारत को AI में भाग्य-भविष्य दिखता है”, एआई समिट में पीएम मोदी ने पेश किया ‘MANAV’ विजन

नई दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में प्रमुख टेक कंपनियां और वैश्विक नेता शामिल हुए। पीएम मोदी ने 'MANAV' विज़न पेश किया, जबकि अन्य नेताओं ने समावेशी एआई की अहमियत पर बल दिया।

5 Min Read

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने समिट के उद्घाटन सत्र में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भारत की एआई रणनीतियों और इसके जरिए ग्लोबल साउथ को कैसे फायदा पहुंचाया जा सकता है, इस पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद, पीएम मोदी एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भी दौरा करेंगे, जहां विश्व के प्रमुख नेता आज पूरे दिन उनके साथ रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में वैश्विक नेताओं, टेक विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे बड़ी युवा जनसंख्या और टेक टैलेंट पूल का केंद्र है, और 140 करोड़ देशवासियों की ओर से सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

AI के सही उपयोग की जरूरत, समिट में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि एआई का भविष्य आने वाली पीढ़ी के लिए सही दिशा में हो, जैसा कि न्यूक्लियर पावर के मामले में भी सवाल उठे थे। एआई का गलत उपयोग विनाशकारी हो सकता है, जबकि सही उपयोग से यह समाधान बन सकता है। उन्होंने एआई को केवल डेटा का साधन न बनाकर, इसे समावेशन और सशक्तिकरण का जरिया बनाने की बात की।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी ने पेश किया MANAV विजन

MANAV विजन: एआई का भविष्य

मंच से प्रधानमंत्री ने ‘MANAV’ नाम का विजन पेश किया, जिसमें पांच बातें पक्की हैं,

M – Moral and Ethical Systematic: एआई में नैतिकता और मानवीय मूल्य सबसे ऊपर।
A – Accountable Governance: नियमों में पारदर्शिता और जवाबदेही।
N – National Sovereignty: डेटा और टेक्नोलॉजी की सुरक्षा, अपनी आज़ादी।
A – Accessible and Inclusive: हर किसी तक एआई पहुंचे, खासकर जो अब तक पीछे रह गए हैं।
V – Valid and Legitimate: तकनीक भरोसेमंद भी हो और कानूनन सही भी।

प्रधानमंत्री ने साफ कहा, ‘फ्यूचर ऑफ वर्क’ में एआई के साथ नए मौके तो मिलेंगे, लेकिन इसके लिए स्किल डेवलपमेंट, रिस्किलिंग और अपस्किलिंग पर जोर देना होगा। भारत अब मजबूत डेटा सेंटर्स और आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर से एआई का इकोसिस्टम बना रहा है। उन्होंने दोहराया, भारत एआई को डर की वजह नहीं, बल्कि अपने भविष्य की उम्मीद के तौर पर देखता है।

भारत को एआई में दिखता है भविष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एआई को लेकर भय नहीं, बल्कि भविष्य की संभावना देखता है। सिक्योर डेटा सेंटर्स और मजबूत आईटी सिस्टम्स के साथ भारत एआई की सफलता सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने एआई को अपनाने में युवाओं की सराहनीय गति का जिक्र करते हुए कहा कि शिखर सम्मेलन में युवाओं का उत्साह जबरदस्त है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की एआई दृष्टि समिट की थीम “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” में स्पष्ट रूप से दर्शायी गई है, जो हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एआई को केवल डेटा पॉइंट्स या कच्चे सामग्री तक सीमित नहीं किया जा सकता। इसे लोकतांत्रिक बनाना होगा, ताकि यह समावेशन और सशक्तिकरण का माध्यम बने, खासकर ग्लोबल साउथ के लिए।

पीएम मोदी का एआई में मानवता की दिशा में बदलाव का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समिट का मुख्य उद्देश्य एआई को मशीन सेंट्रिक से ह्यूमन सेंट्रिक बनाना है, ताकि यह संवेदनशील और जिम्मेदार हो। उन्होंने कहा कि मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का विकास तेज और गहरा हुआ है, और हमें इसका भविष्य सोच-समझकर तैयार करना होगा। समिट में 100 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व और युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी नए विश्वास को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भारत में एआई डिज़ाइन के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को एआई के क्षेत्र में एक उज्जवल भविष्य नजर आता है, और हमारे पास प्रतिभा, ऊर्जा और नीतिगत स्पष्टता है। उन्होंने खुशी जताई कि इस शिखर सम्मेलन में तीन भारतीय कंपनियों ने अपने एआई मॉडल और ऐप्स का अनावरण किया, जो हमारे युवाओं की क्षमता को प्रदर्शित करते हैं। पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भारत में डिज़ाइन और विकास करने का आह्वान किया, ताकि यह मानवता को लाभ पहुंचा सके।

Keywords: AI Summit 2026, India AI Vision, AI For Global South, MANAV Vision AI

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू