बॉलीवुड के ‘दबंग’ स्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही सलमान खान उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक कर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को आईसीयू में रखा गया है। उनके साथ सलमान खान की बहन अलवीरा खान भी मौजूद हैं।
#WATCH | Mumbai: Actor Salman Khan at Lilavati Hospital in Mumbai to see his father, veteran actor and film producer Salim Khan, who has been admitted here. pic.twitter.com/L43tZjgAPf
— ANI (@ANI) February 17, 2026
90 साल के हैं सलीम खान
सलीम खान हिंदी सिनेमा के बेहद प्रतिष्ठित स्क्रीनराइटर के रूप में जाने जाते हैं। उनकी जोड़ी जावेद अख्तर के साथ काफी मशहूर रही, जिसे ‘सलीम–जावेद’ के नाम से पहचाना जाता है। इस जोड़ी ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं। शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी। खासतौर पर अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ वाली छवि गढ़ने में सलीम–जावेद की लेखनी का बड़ा योगदान माना जाता है।
सलीम खान के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं और उनका परिवार आज भी एकजुट होकर साथ रहता है। उनके चार बच्चे हैं, तीन बेटे अरबाज खान, सोहेल खान और सलमान खान, तथा एक बेटी अलवीरा खान।
Keywords: Salman Khan Father, Salim Khan Health News, Salim Khan Admitted, Salim Khan ICU, Salman Khan Family

