PM Modi Guwahati Speech: असम के गुवाहाटी में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत हाल ही में पेश हुए केंद्रीय बजट से की। गुवाहाटी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हाल ही में देश का बजट पेश हुआ है और इसके बाद मेरा असम और नॉर्थ-ईस्ट का यह पहला दौरा है। कांग्रेस ने हमेशा नॉर्थ-ईस्ट को नजरअंदाज किया, लेकिन हम इसे भक्तिभाव से सेवा दे रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी की तरह है। इस बार का बजट बीजेपी–एनडीए के विजन को और मजबूती देने वाला है, जो नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए अहम साबित होगा।”
राष्ट्र रक्षा और सांस्कृतिक विरासत में असम की भूमिका
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में असम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “मां कामाख्या का असम और असमवासियों पर विशेष आशीर्वाद है। उनके आशीर्वाद से असम ने देश की रक्षा और स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कई संतानें दी हैं। आज मैं कबीन्द्र पुरकायस्थ को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने अपना जीवन असम और समाज की सेवा में समर्पित किया। उनके योगदान को सम्मानित करते हुए, बीजेपी-एनडीए सरकार को उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।”
‘अष्टलक्ष्मी’ से विकसित भारत की ओर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2014 के बाद से नॉर्थ-ईस्ट से 125 से अधिक महान व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि असम और नॉर्थ-ईस्ट की धरती में कितनी अपार ताकत है। आज नॉर्थ-ईस्ट का यही सामर्थ्य, एक विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है।”
पीएम मोदी ने भजपा कार्यकर्ताओ की सरहाना की
प्रधानमंत्री मोदी ने असम के भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा, “बड़ी-बड़ी सभाओं में भाग लेना आम बात है, लेकिन असम के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। आज भाजपा जो भी उपलब्धियां हासिल कर पाई है, उसका सारा श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है। उनका समर्पण और मेहनत ही पार्टी की सफलता की असली वजह है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारा विश्वास संगठन में है, क्योंकि हम मानते हैं कि राष्ट्र में बदलाव लाने की शक्ति संगठन की ताकत में है। इसलिए, इतने बड़े पैमाने पर जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलना मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है।”
Keywords: PM Modi Guwahati Speech, Assam Development, North-East Budget, BJP Workers Appreciation

