- Advertisement -

शरद पवार की अचानक बिगड़ी तबीयत, जल्दबाजी में पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को सोमवार दोपहर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते बारामती स्थित उनके निवास से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गले में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत थी।

2 Min Read

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को सोमवार दोपहर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते बारामती स्थित उनके निवास से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गले में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत थी।

- Advertisement -
Ad image

एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता एवं उनके भतीजे श्रीनिवास पवार ने जानकारी दी कि शरद पवार को रविवार रात से खांसी आ रही थी और सीने में जकड़न महसूस हो रही थी। स्थिति को देखते हुए एहतियातन उन्हें बेहतर जांच और इलाज के लिए पुणे के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

आपको बता दें कि शरद पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को पुणे जिले के बारामती में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की स्थापना की थी। बाद में पार्टी में विभाजन हुआ और भतीजे अजित पवार के अलग होने के बाद मूल एनसीपी का चुनाव चिह्न उनके पास चला गया। इसके बावजूद शरद पवार ने हार नहीं मानी और एनसीपी (एसपी) के बैनर तले अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखी।

- Advertisement -
Ad image

शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में उनकी उम्र 85 वर्ष है और वह राज्यसभा सांसद के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Keywords: Sharad Pawar Health, Sharad Pawar Hospitalized, NCP Sharad Pawar, Pune Hospital News, Sharad Pawar Illness

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू