- Advertisement -

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक और नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले आप नेता रचना यादव की हत्या हुई थी।

2 Min Read

जालंधर: पंजाब में एक और आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या कर दी गई है। इससे पहले आप नेता रचना यादव की हत्या हुई थी। वहीं अब जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। हमलावरों ने लक्की ओबोराय पर एक के बाद एक कुल पांच गोलियां मारीं। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरी कार गोलियों से छलनी हो गई थी।

- Advertisement -
Ad image

हमलावरों ने लक्की पर उस वक्त हमला किया, जब वह सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए गए थे। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर लक्की पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। एक के बाद एक कुल पांच गोलियां उनके शरीर में लगीं और लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियां उनके सिर और छाती में लगी थीं, जिसके बाद उन्हें पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और अपनी जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर निगम चुनाव में अपनी किस्मत आज़माई थी, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं लक्की ओबोराय कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी माने जाते थे।

Keywords: AAP Leader Lucky Oberoy Murder, Jalandhar Firing News, Punjab Political Murder

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू