नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण टाले जाने पर बड़ा खुलासा किया। बुधवार को शाम 5 बजे पीएम मोदी का भाषण होना था, लेकिन अचानक इसे स्थगित कर दिया गया। गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि पीएम मोदी के साथ कोई अप्रत्याशित घटना हो सकती थी, इसलिये उन्होंने भाषण देने के लिए सदन में आने से मना किया था।
पीएम मोदी पर हो सकता था हमला
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पीएम मोदी पर कल सदन में हमले की आशंका थी और संसद में अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसके चलते उन्होंने पीएम मोदी से सदन में ना आने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। स्पीकर ने कांग्रेस के सांसदों को चेतावनी दी कि अगर वे पोस्टर लेकर आए, तो संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी।
विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण रोका गया पीएम का भाषण
लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। बुधवार को कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों की लगातार नारेबाजी के चलते कई बार व्यवधान आया। इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ध्वनि मत से मतदान की मांग की, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण हुए बिना ही प्रस्ताव पारित कर दिया गया। प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देना था, लेकिन विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण और लगातार व्यवधान डालने की वजह से स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगाया आरोप
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार सदन में चर्चा नहीं होने देना चाहती। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री सदन में चर्चा से बचने के लिए स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। कल जब तीन महिलाएं अध्यक्ष के सामने खड़ी हुईं, तो उन्हें सदन में आने की हिम्मत नहीं हुई। सरकार जानबूझकर चर्चा को रोकने की कोशिश कर रही है।”
Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says,"…The PM is hiding behind the Speaker. Yesterday, he did not have the guts to come to the House because three women were standing before the bench. What nonsense is this?..There is no discussion because the govt doesn't want… pic.twitter.com/WrRcMpm0ly
— ANI (@ANI) February 5, 2026
कांग्रेस ने राहुल गांधी का भाषण पूरा कराने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना भाषण देने वाले हैं। इस मुद्दे पर, कांग्रेस के निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि जब तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपने विचार रखने का अवसर नहीं दिया जाता, तब तक विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं देगा। इसके साथ ही, टैगोर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को बिना चर्चा के पारित करने की आलोचना भी की।
Keywords: Indian Parliament, Motion Of Thanks, Opposition Protest, Parliamentary Democracy, Speaker Om Birla

