- Advertisement -

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 24 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों की कमान बदली

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं, जिसमें 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें डीजी, एडीजी, एसपी और एसएसपी शामिल हैं।

3 Min Read

यूपी: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी के साथ-साथ 11 जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल हैं। संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ के एसएसपी के अलावा अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती और खीरी के एसपी भी बदले गए हैं। 1994 बैच के आईपीएस सुजीत पांडेय को डीजी फायर सर्विस बनाया गया है, वहीं 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमेन वर्मा को अयोध्या का डीआईजी रेंज नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

सुजीत पांडे को डीजी फायर सर्विसेज का पद मिला

पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे को डीजी फायर सर्विसेज का पद सौंपा गया है, जबकि प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है। के एस इमानुएल को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू से डीजीपी के जीएसओ की जिम्मेदारी मिली है। आईपीएस विनोद कुमार सिंह को आईजी डॉ अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई, और राजकरण नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट नियुक्त किया गया। सोमेन बर्मा को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर से डीआईजी अयोध्या रेंज भेजा गया, जबकि संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है।

जानें अधिकारियों को कहां मिली तैनाती

आईपीएस विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस लखनऊ बनाया गया है। आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर से डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ भेजा गया है, और प्रताप गोपेंद्र यादव को डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। कुंवर अनुपम सिंह को एसपी जौनपुर बनाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

डॉक्टर ख्याति गर्ग को सेनानायक, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से एसपी लखीमपुर खीरी भेजा गया है। यशवीर सिंह को एसपी बस्ती और चारू निगम को एसपी सुल्तानपुर बनाया गया है। अभिनंदन को एसएसपी सहारनपुर और डॉक्टर कौस्तुभ को एसएसपी गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अविनाश पांडे को पुलिस अधीक्षक मेरठ नियुक्त

अविनाश पांडे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बनाया गया है, जबकि अपर्णा रजत कौशिक को एसपी मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी गई है। रवि कुमार को एसपी रायबरेली और सुकीर्ति माधव को क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा से एसपी पीलीभीत भेजा गया है। आईपीएस सर्वानन टी को एसपी अमेठी का पद सौंपा गया है, और अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।

Keywords: Uttar Pradesh Police, IPS Transfers, Yogi Adityanath Government, UP Administration, SP SSP Transfer

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू