इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की असफलता को स्वीकार किया है। नेशनल असेंबली में दिए बयान में उन्होंने कहा कि बलूच लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) के खिलाफ पाक सेना पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने यह भी माना कि बीएलए के पास अत्याधुनिक हथियार हैं, जो पाकिस्तानी सेना के पास नहीं हैं। ख्वाजा आसिफ ने बलूचिस्तान में विद्रोहियों से निपटने में पाकिस्तान सरकार और सेना की विफलता को स्वीकार करते हुए कहा कि बीएलए ने अब तक तीन दिन के संघर्ष में 200 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है।
ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?
ख्वाजा आसिफ ने बलूचिस्तान के बारे में कहा कि वहां की ताकत पाकिस्तान की सेना से कहीं ज्यादा है। नेशनल असेंबली में दिए अपने बयान में उन्होंने माना कि बलूचिस्तान के विशाल क्षेत्र को नियंत्रित करना पाकिस्तान के लिए बेहद कठिन है। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अपने सैनिकों के जनाजे ही उठा रहे हैं।” ख्वाजा ने यह भी बताया कि बलूचिस्तान पाकिस्तान के कुल क्षेत्रफल का 40% से अधिक है, जो गश्त और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत बड़ा है। उन्होंने स्वीकार किया कि सेना के जवान “शारीरिक रूप से थक चुके” हैं और बलूच विद्रोहियों के पास अत्याधुनिक हथियार हैं।
BREAKING:
— برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) February 3, 2026
Pakistani Defence Minister Khawaja Asif, speaking inside the National Assembly, admits that the government and army have failed to counter Baloch rebels in Balochistan.
He says the rebels are equipped with rifles, night vision devices, and other gear that even… pic.twitter.com/t3ZShkFoPJ
पाकिस्तान बीएलए के हथियारों से डरा हुआ
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बलूच लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) के पास ऐसे अत्याधुनिक हथियार हैं, जिनसे पाकिस्तानी सेना डर गई है। उन्होंने बताया कि बीएलए के पास नाइट विजन डिवाइसेज, हीट-डिटेक्टिंग लेजर्स (जो 4-5 हजार डॉलर की कीमत के होते हैं) और फुल कॉम्बैट गियर (जो 20 हजार डॉलर का पैकेज होता है) हैं, जो पाकिस्तानी सेना के पास भी नहीं हैं। ख्वाजा ने यह भी कहा कि विद्रोही मुख्य रूप से पंजाबी मजदूरों, नागरिकों और गरीब समुदायों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें शोषित कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान इस स्थिति से निपटने में असमर्थ है, क्योंकि बीएलए के पास उन्नत अमेरिकी हथियार हैं। हालांकि, ख्वाजा ने बीएलए को “आतंकवादी” करार देते हुए बातचीत से इनकार किया और कहा कि महिलों और बच्चों को निशाना बनाने वालों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
बीएलए ने बलूचिस्तान के 15 शहरों पर किया हमला
ख्वाजा आसिफ का यह बयान उस वक्त आया है, जब बलूच लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने बलूचिस्तान के 15 से ज्यादा शहरों पर कब्जा कर लिया है और पाकिस्तान के 200 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान ने अब खुलकर स्वीकार किया है कि वह स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। ख्वाजा का यह बयान पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाता है, खासकर बलूचिस्तान में बढ़ते अलगाववादी आंदोलन को लेकर, जो पाकिस्तान की सामरिक और राजनीतिक चुनौती बन गया है।
Keywords: Balochistan Conflict, Baloch Liberation Army, Pakistan Army, Khawaja Asif Statement, Pakistan Internal Security

