- Advertisement -

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की दमदार जीत, गुजरात जायंट्स को हराकर चौथी बार फाइनल में एंट्री करने वाली एकमात्र टीम

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया। वडोदरा में खेले गए मैच में दिल्ली ने 26 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

5 Min Read

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया। वडोदरा में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 26 गेंद बाकि रहते ही लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा।

- Advertisement -
Ad image

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स WPL इतिहास की पहली टीम बन गई है, जो लगातार चार बार फाइनल में पहुंची है, हालांकि वे एक भी बार चैंपियन नहीं बन सकी हैं। इस बार टीम की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स ने की, जिन्होंने एलिमिनेटर मैच में 23 गेंदों पर 41 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

एलिमिनेटर में गुजरात की जुझारू पारी, लेकिन स्कोर रहा सीमित

WPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वडोदरा के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। गुजरात से अनुभवी खिलाड़ी बेथ मूनी ने पारी को स्थिर रखा। मूनी ने 51 गेंदों पर 62 रनों की जिम्मेदार पारी खेली, जिसमें उनके शॉट्स की टाइमिंग और प्लेसमेंट शानदार थे। इसके अलावा, जॉर्जिया वेयरहैम ने 35 रन जोड़कर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी ने मध्य ओवरों में रन गति को नियंत्रित कर लिया। आखिरी ओवरों में काशवी गौतम ने 10 गेंदों में 18 रनों की तेज पारी खेलकर गुजरात को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बावजूद इसके, गुजरात की टीम 20 ओवरों में 168 रन ही बना सकी, जो इस महत्वपूर्ण मुकाबले में थोड़ी कम साबित हुई।

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली की तूफानी शुरुआत ने किया मैच एकतरफा

168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। लिजेल ली और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों ने पावरप्ले का पूरी तरह से फायदा उठाते हुए महज 7 ओवर में 89 रन जोड़ डाले। शेफाली की बेखौफ बल्लेबाजी और लिजेल ली के आकर्षक शॉट्स ने मैच की दिशा को शुरुआती ओवरों में ही दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया। हालांकि, दोनों बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाईं, लेकिन तब तक जीत की मजबूत नींव रखी जा चुकी थी। तेज रन रेट और कम विकेट गिरने के कारण दिल्ली ने पूरी तरह से मैच पर नियंत्रण बना लिया।

कप्तान जेमिमा रोड्रीग्स की समझदारी भरी पारी

ओपनर्स के आउट होने के बाद जिम्मेदारी संभाली लॉरा वुल्वार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रीग्स ने। दोनों ने बिना किसी जल्दबाजी के खेलते हुए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कप्तान रोड्रीग्स ने 23 गेंदों में 41 रन बनाकर यह साबित किया कि दबाव में वह टीम को कैसे संभालती हैं। उनकी पारी में आक्रामकता और समझदारी का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला।

हालांकि जेमिमा आउट हो गईं, लेकिन तब तक जीत लगभग तय हो चुकी थी। लॉरा वुल्वार्ट ने 32 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए दिल्ली को 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

चौथी बार फाइनल में दिल्ली, अब RCB से खिताबी जंग

इस जीत के साथ, दिल्ली कैपिटल्स WPL इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने सभी चार सीज़न्स में फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, टीम अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन इस बार, जेमिमा रोड्रीग्स की कप्तानी में दिल्ली का आत्मविश्वास बहुत मजबूत नजर आ रहा है।

अब 5 फरवरी को WPL 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। फैंस को एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है, जिसमें दिल्ली अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी।

Keywords: WPL 2026, Delhi Capitals Women, Gujarat Giants Women, WPL Eliminator Result, WPL Final 2026, Jemimah Rodrigues, Women’S Premier League

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू