- Advertisement -

Dhurandhar 2 Teaser Release: ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज, इस बार रणवीर सिंह का रौद्र रूप बरपाएगा कहर

‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज, रणवीर सिंह का नया अवतार चर्चा में, आदित्य धर की फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

2 Min Read

‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों को रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और कलाकार रणवीर सिंह, आर. माधवन, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकारों ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए टीजर आने की जानकारी दी थी, और अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image

टीजर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर फैन्स का उत्साह देखने लायक है। लोग बड़ी संख्या में टीजर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का टीजर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी जारी किया है। इस बार टीजर में रणवीर सिंह का बेहद खौफनाक और आक्रामक अवतार नजर आता है, जहां वह दुश्मनों पर रौद्र रूप में कहर बरपाते दिखाई देते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला

‘उरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले निर्देशक आदित्य धर एक बार फिर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी के साथ दर्शकों के सामने हैं। ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की कहानी और निर्देशन दोनों की जिम्मेदारी आदित्य धर ने संभाली है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है।

- Advertisement -
Ad image

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ को रिलीज के साथ ही कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। फिल्म का सीधा मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ और आदिवी शेष व मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डकैत’ से होने वाला है, जिससे सिनेमाघरों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

Keywords: Dhurandhar 2 Teaser Release, Ranveer Singh Dhurandhar 2, Aditya Dhar Film

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू