रियलिटी शोज़ हमेशा से लोगों के दिलों पर राज करते आए हैं, लेकिन ‘The 50’ ने तो शुरू होने से पहले ही माहौल बना दिया है। इसका नया प्रोमो आ गया है और सच कहें, तो इसका ग्रैंड प्रीमियर किसी फिल्म की ओपनिंग से कम नहीं लग रहा। प्रोमो में एक रहस्यमयी नकाबपोश शेर, कंटेस्टेंट्स को शाही महल के मैदान में एड्रेस करता है और यहीं से असली खेल शुरू हो जाता है। पहले ही टास्क से खिलाड़ियों की चालाकी, धैर्य और एग्रेसन दिखने लगता है। ओपनिंग डे पर हिमेश रेशमिया की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने शो की रौनक और बढ़ा दी, और दर्शकों का एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर है।
टास्क, टकराव और हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रोमो के कुछ सीन्स ने साफ दिखा दिया है कि ‘The 50’ में सिर्फ टास्क ही नहीं, तगड़ा टकराव और इमोशनल ड्रामा भी मिलेगा। एक सीन में टास्क के दौरान करण पटेल को किसी ने धक्का दे दिया, और फिर माहौल पूरी तरह गरमा गया। करण का गुस्सा और उनकी चेतावनी देखकर लग गया कि यहां बहस और भिड़ंत अब आम बात होगी। इसके बाद कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है, जो बता देती है कि ये गेम सिर्फ ताकत का नहीं, दिमाग और सोशल स्ट्रैटेजी का भी है। प्रोमो देखकर साफ है, हर एपिसोड में कोई नया ट्विस्ट या विवाद जरूर देखने को मिलेगा।
Pehle challenge mein hi sab apni asliyat ki jhalak dikha gaye 👀
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) January 29, 2026
The 50, Starts 1st Feb, on @JioHotstar and #ColorsTV pic.twitter.com/LwvSpVgQ4I
‘The 50’ का नया फॉर्मेट और सख्त रूल्स
इस शो का फॉर्मेट बाकी रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग है। करीब 50 दिनों तक चलने वाले इस गेम में हर दिन स्ट्रैटेजी, एलायंस और सर्वाइवल का लेवल ऊपर जाता रहेगा। यहां सिर्फ फिजिकल टास्क ही नहीं, सोशल समझ, रिश्तों की राजनीति और माइंड गेम भी खूब चलेगा। एलिमिनेशन के रूल्स इतने अनप्रिडिक्टेबल हैं कि किसी की भी जगह कभी भी खतरे में आ सकती है। बंजी एशिया द्वारा बनाए गए इस शो को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। होस्ट कौन है, ये अभी तक सीक्रेट है और इसी वजह से लोगों की जिज्ञासा और बढ़ गई है।
Pyaar pyaar pyaar, ya bas vaar hoga iss game mein?
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) January 29, 2026
The 50, Starts 1st Feb, on @JioHotstar and #ColorsTV pic.twitter.com/8F5DnvGEwG
स्टार कंटेस्टेंट्स की जबरदस्त भिड़ंत
‘The 50’ की सबसे बड़ी यूएसपी है इसकी धांसू कंटेस्टेंट लिस्ट। करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, निक्की तंबोली, फैसल शेख उर्फ फैजू, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और बिग बॉस 19 की पॉपुलर नीलम गिरी, इन सब बड़े नामों का आमना-सामना देखने लायक होगा। टीवी, फिल्म और डिजिटल वर्ल्ड के ये सितारे जब एक ही छत के नीचे होंगे तो दोस्ती, दुश्मनी, स्ट्रैटेजी सब कुछ देखने को मिलेगा। अब सबकी नजरें 1 फरवरी 2026 पर हैं, जब ‘The 50’ का असली खेल शुरू होगा।
Keywords: The 50 Reality Show, The 50 Contestants, Indian Reality Show 2026, JioHotstar Reality Show, Colours TV New Show

