- Advertisement -

14 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर उतरा बांग्लादेशी विमान, दोनों देशों के बीच फिर शुरु हुई डायरेक्ट फ्लाइट सेवा

पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों में एक नया मोड़ आया है। 14 साल बाद, ढाका और कराची के बीच सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है।

4 Min Read

Pakistan Bangladesh Direct Flight: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक और परिवहन कदम के तहत 14 साल बाद सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है। गुरुवार रात ढाका से कराची के लिए पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट उड़ान भरी, जिससे दोनों देशों के बीच एयर कनेक्टिविटी एक बार फिर बहाल हो गई। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों और सहयोग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

14 सालों बाद शुरु हुई डायरेक्ट फ्लाइट

गुरुवार को बांग्लादेश की सरकारी एयरलाइंस ने ढाका से कराची के लिए पहली सीधी उड़ान शुरू की, जो 2012 के बाद इस मार्ग पर पहली डायरेक्ट फ्लाइट थी। इस उड़ान का स्वागत कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पारंपरिक जल-सलामी से किया गया। ढाका में हुए उद्घाटन समारोह में बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कराची एयरपोर्ट पर भी इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश की एयरलाइंस को इस रूट पर उड़ानें 30 मार्च तक संचालित करने की अनुमति दी गई है।

वीक में 2 दिन डायरेक्ट फ्लाइट भरेगी उड़ान

नई व्यवस्था के तहत एयरलाइन अब सप्ताह में दो दिन, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें संचालित करेगी। ढाका से फ्लाइट रात 8 बजे रवाना होकर रात 11 बजे कराची पहुंचेगी, जबकि वापसी की फ्लाइट कराची से रात 12 बजे उड़ान भरकर सुबह 4:20 बजे ढाका पहुंचेगी। अब तक, दोनों देशों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को दुबई या दोहा जैसे अंतरराष्ट्रीय हब के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ती थीं। सीधी उड़ान शुरू होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संपर्कों में भी वृद्धि होगी।

- Advertisement -
Ad image

दोनों देशों के रिश्तों में सुधार

सीधी हवाई सेवा की बहाली इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों में धीरे-धीरे गर्माहट लौट रही है। 2012 में सुरक्षा चिंताओं के कारण शेख हसीना सरकार ने दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानों को निलंबित कर दिया था। हालांकि, अगस्त 2024 में बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद और प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद, दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखा गया है, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को नया रुख मिला है।

पिछले साल की उच्चस्तरीय बातचीत के बाद भरी गई उड़ान

ढाका-कराची डायरेक्ट फ्लाइट की योजना पर उच्चस्तरीय बातचीत पिछले साल से चल रही थी। अगस्त 2025 में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के ढाका दौरे के दौरान इस योजना की आधिकारिक घोषणा की गई थी। यह दोनों देशों के बीच एक दशक से अधिक समय में पहला उच्चस्तरीय राजनीतिक दौरा था, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सीधी उड़ान सेवा को हरी झंडी दी।

Keywords: Pakistan Bangladesh Direct Flight, Dhaka Karachi Flight, Pakistan Bangladesh Relations, South Asia Aviation

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू