- Advertisement -

मज़ाक में कही गई बात बनी मौत की वजह, पति ने कहा ‘बंदरिया’, पत्नी ने की आत्महत्या

पति और पत्नी के बीच मस्ती-मज़ाक और नोकझोंक आम बात है। लेकिन कभी-कभी मज़ाक में कही गई बात इतनी बुरी साबित हो जाती है कि उसका पछतावा इंसान को जीवनभर रहता है।

2 Min Read

लखनऊ: पति और पत्नी के बीच मस्ती-मज़ाक और नोकझोंक आम बात है। लेकिन कभी-कभी मज़ाक में कही गई बात इतनी बुरी साबित हो जाती है कि उसका पछतावा इंसान को जीवनभर रहता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

- Advertisement -
Ad image

28 वर्षीय तन्नू सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह जानकर हर कोई हैरान है। परिवार के लोगों के अनुसार, तन्नू के पति ने मज़ाक-मज़ाक में उसे “बंदरिया” कह दिया। तन्नू को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। तन्नू के इस कदम से पूरा परिवार सकते में है।

इस मामले में अभी तक पुलिस में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

तन्नू की बहन ने बताया कि तन्नू और उसका पति राहुल सिंह इंदिरानगर के सेक्टर 14 में रहते थे। तन्नू को मॉडलिंग का शौक था और वह इसमें काफी सक्रिय थी। तन्नू की बहन अंजली ने बताया कि एक रिश्तेदार के घर से लौटने के बाद राहुल और परिवार के अन्य लोग बैठकर गपशप कर रहे थे। उसी दौरान मज़ाक में राहुल ने तन्नू को “बंदरिया” कह दिया।

तन्नू को यह बात बेहद बुरी लगी और वह नाराज होकर बगल के कमरे में चली गई। काफी समय बीत जाने के बाद जब तन्नू को खाने के लिए बुलाया गया, तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने कमरे में झांककर देखा कि तन्नू दुपट्टे के फंदे में लटकी हुई थी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Keywords: Wife Commits Suicide Over Joke, Husband Calls Wife ‘Bandaraiya, Lucknow News

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू