- Advertisement -

WPL 2026: UPW को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची RCB की टीम, ग्रेस हैरिस और कप्तान मंधाना ने खेली शानदार पारी

महिला प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मैच में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को एकतरफा हराकर फाइनल में जगह बनाई। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई।

3 Min Read

RCBvsUPW: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) का 18वां मुकाबला वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच हुआ, जिसमें आरसीबी ने यूपी को 8 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के साथ ही आरसीबी ने सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए लीग स्टेज का समापन किया। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की तूफानी पारियों ने टीम को जीत दिलाई।

- Advertisement -
Ad image

अब यूपी वॉरियर्स को अपना आखिरी लीग मैच 1 फरवरी को दिल्ली के खिलाफ खेलना है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें इस मैच में जीत के साथ-साथ बाकि के टीमों के रिजल्ट्स पर भी निर्भर रहना होगा।

यूपी वॉरियर्स की लड़खड़ाती बल्लेबाजी

मैच की शुरुआत में पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 143/8 रन ही बना पाई। टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जिसमें 43 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा मेग लेनिंग ने 41 रन की पारी खेली। इस दौरान टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए, और तीन बल्लेबाज तो बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लर्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

- Advertisement -
Ad image

आरसीबी की गेंदबाजी ने बनाया मजबूत आधार

अब बात आरसीबी की बॉलिंग की करें तो, शुरुआत से ही टीम का मूड सेट था। गेंदबाजों ने इतनी कसी हुई लाइन-लेंथ रखी कि यूपी के प्लेयर्स खुलकर खेल ही नहीं पाए। मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे यूपी पूरी तरह दबाव में आ गई। नादिन डी क्लार्क के अलावा ग्रेस हैरिस, लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल ने भी शानदार गेंदबाजी की, रन रेट पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। फील्डिंग भी जबरदस्त थी, जिससे गेंदबाजों को और मदद मिली।

ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना का बल्ला गरजा

रन चेज करते हुए बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। टीम ने केवल 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और इस दौरान महज 2 विकेट खोए। बेंगलुरु के लिए ग्रेस हेरिस ने बेहतरीन 75 रन की पारी खेली, जिसमें 37 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 27 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 108(55) रन की शानदार साझेदारी की। अब बेंगलुरु की टीम 5 फरवरी (गुरुवार) को फाइनल में अपना दम दिखाने के लिए मैदान पर उतरेगी।

Keywords: WPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, UP Warriors, Smriti Mandhana, Grace Harris, Women’S Premier League Match, RCBvsUPW

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू