- Advertisement -

‘The 50’ New Promo Out: रियलिटी शो की रियलिटी बदलने के लिए ‘लायन’ ने चली चाल, 50 लाख के लिए पहले ही दिन टकराये कंटेस्टेंट्स

कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो 'The 50' अपने पहले प्रोमो से चर्चा में आ गया है। किंग लायन के नियम, 50 लाख की शर्त और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव ने शो को रोमांचक बना दिया।

3 Min Read

द 50’ शो का पहला प्रोमो रिलीज, फैंस की बढ़ी उत्सुकता! टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘The 50’ के प्रीमियर के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम और रूल्स को लेकर नए-नए अपडेट्स जारी किए हैं। इस बीच, शो का पहला प्रोमो सामने आया, जिसमें किंग लायन ने अपने अनोखे रूल्स से सभी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। प्रोमो में ऐसे टास्क भी दिखाए गए जिनमें कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए।

- Advertisement -
Ad image

50 लाख रुपये का आया ट्विस्ट

शो के पहले प्रोमो में मेकर्स ने खुलासा किया कि ‘The 50’ के किंग लायन सभी 50 कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि वे अगले 50 दिन तक महल में बंद रहेंगे। इस दौरान, कंटेस्टेंट्स को लायन के बनाए नियमों के तहत 50 लाख रुपये की इनामी राशि के लिए गेम खेलना होगा। हालांकि, ये प्राइज मनी किसी कंटेस्टेंट को नहीं, बल्कि शो के किसी एक फैन को दी जाएगी, जो इस गेम के अंत में विजेता बनेगा।

निक्की तंबोली ने कहा- ‘ये तो चीटिंग है’

प्रोमो में जब कंटेस्टेंट्स को यह पता चलता है कि 50 लाख रुपये का इनाम उन्हें नहीं, बल्कि शो के किसी फैन को मिलेगा, तो वे हैरान रह जाते हैं। महल में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से इस नए नियम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। इस दौरान, शो की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली अपने गुस्से का इज़हार करते हुए कहती हैं, “यह तो पूरी तरह से चीटिंग है!”

- Advertisement -
Ad image

पहले दिन ही कंटेस्टेंट्स आपस में टकराये

प्रोमो में किंग लायन के आदेश पर सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क दिए जाते हैं, जिसमें एक्शन से भरपूर पल देखने को मिलते हैं। इस दौरान, एक्टर करण पटेल और प्रिंस नरूला अपने साथी कंटेस्टेंट्स से तीखी बहस करते हुए नजर आते हैं। इस शो में ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। बता दें कि यह नया रियलिटी शो ‘The 50’ 1 फरवरी 2026 से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होने जा रहा है।

Keywords: The 50 Reality Show, Colors TV The 50, The 50 Contestants, JioHotstar Reality Show

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू