बारामती: महाराष्ट्र के बारामती जिले में एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के नेता अजित पवार की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, DGCA ने इस दुर्घटना में कुल 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मचाया है, और अजित पवार के समर्थकों में गहरी उदासी फैल गई है।
राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक
अजित पवार के निधन के कारण महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया और उनके योगदान को याद किया। महाराष्ट्र में शोक की लहर फैल गई है और राज्य के लोग इस अपूरणीय क्षति पर शोक मना रहे हैं।
एकनाथ शिंदे ने जताया शोक
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सहयोगी अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह महाराष्ट्र के लिए एक बेहद दुखद दिन है। यह मेरी और पूरे राज्य की अपूरणीय क्षति है। अजित पवार हमेशा अपने वादों के प्रति प्रतिबद्ध रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था और वे उपमुख्यमंत्री, हमने मिलकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया, जिनमें लाडली बहन योजना भी शामिल है, जिसमें उनकी भूमिका अहम थी।”
आज महाराष्ट्रावर दुःखाचा डोंगर कोसळला आहे. अत्यंत वेदनादायी, धक्कादायक दिवस आहे. महाराष्ट्राचे उपमुख्यमंत्री अजित पवार यांच्या निधनाचा धक्का संपूर्ण महाराष्ट्रासाठी आणि वैयक्तिक माझ्यासाठी प्रचंड मोठा आहे. एक दिलखुलास मनमिळावू, कर्तृत्ववान, अभ्यासू आणि रोखठोक नेता आपण आज गमावला.… pic.twitter.com/91gKHfI4be
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) January 28, 2026
राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके साथियों की विमान दुर्घटना में हुई मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। इस कठिन समय में मैं महाराष्ट्र की जनता के साथ खड़ा हूं। पवार परिवार और उनके सभी परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 28, 2026
इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
तकनीकी खराबी बनी वजह
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की पुष्टि की और साफ-साफ कहा, विमान में कोई नहीं बचा। शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि लैंडिंग के वक्त प्लेन में तकनीकी खराबी आई, पायलट का कंट्रोल छूट गया। लोकल लोगों के मुताबिक, सुबह के वक्त बारामती में घना कोहरा था, विजिबिलिटी बहुत कम थी। जब प्लेन पहाड़ी इलाके से गुजरा, तो संतुलन बिगड़ गया। यह लियरजेट आमतौर पर 6-8 लोगों को ले जा सकता है। सुबह करीब 8:10 बजे विमान मुंबई से उड़ा था, और 9:12 पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को हादसे की खबर मिली।
समर्थकों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का पार्थिव शरीर जब बारामती अस्पताल लाया गया, तो वहां भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। इस दृश्य का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उनके समर्थक गहरे शोक में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल के पास इकट्ठा हुए।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का क्षत विक्षत शरीर जब एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा तो तमाम नेता और समर्थक भी वहां पहुंच गए.. उनके निधन की पुष्टि होते ही रोना-पीटना मच गया..
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) January 28, 2026
कुछ लोगों ने हादसे की सीबीआई जांच की मांग भी की है..
भावुक करने वाला वीडियो..#Maharashtra… pic.twitter.com/iR58WRjR4U
अजित पवार चुनाव प्रचार पर थे
बता दें, अजित पवार बारामती में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए जा रहे थे। उनके साथ दो कर्मचारी और दो क्रू मेंबर भी थे। जैसे ही हादसे की खबर फैली, पूरे राजनीतिक माहौल में शोक छा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन कर दुख जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना कोकण दौरा रद्द किया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बारामती जाने का फैसला लिया।
Keywords: Ajit Pawar Plane Crash, Baramati Aircraft Accident, Maharashtra Deputy CM Death, Learjet Crash India, DGCA Investigation

