कर्तव्य पथ पर गूंजा 21 तोपों का सलाम: स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से हुआ भव्य प्रदर्शन
77वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय सेरेमोनियल फील्ड बैटरी के गनरों ने स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन (LFG) से परंपरागत 21 तोपों का सलाम दिया। इस गूंजती सलामी ने कर्तव्य पथ और पूरे वातावरण को गर्व और श्रद्धा से भर दिया।
During the Republic Day 2026 ceremony, as the National Flag was unfurled, gunners of the Ceremonial Field Battery fired the traditional 21-gun salute using indigenous 105 mm Light Field Guns (LFG).
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
The thunderous salute echoing along Kartavya Path filled the entire atmosphere… pic.twitter.com/LNgkMLiepM
कोलकाता की परेड में भारतीय सेना ने पेश किया नया ASHNI पलटन, PANCHNAAG फॉर्मेशन में आधुनिकता का प्रदर्शन
इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना ने कोलकाता के रेड रोड पर नया ASHNI पलटन PANCHNAAG फॉर्मेशन में पेश किया। यह प्रदर्शन सेना की क्षमता विकास और संचालन आधुनिकीकरण की लगातार कोशिशों को उजागर करता है।
#WATCH | The #IndianArmy showcased the newly raised ASHNI Platoon during this year’s Republic Day Parade at Red Road, Kolkata, in an enhanced and integrated configuration named PANCHNAAG. The display highlighted the Army’s ongoing efforts towards capability development and… pic.twitter.com/PhOUGce56H
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
कर्तव्य पथ पर भारतीय वायुसेना का शानदार फ्लाई-पास्ट: वरुणा फॉर्मेशन में P-8I और Su-30 की उड़ान
77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायुसेना ने वरुणा फॉर्मेशन में एक P-8I मैरिटाइम पैट्रोल विमान और दो Su-30 लड़ाकू विमानों के साथ फ्लाई-पास्ट करके अपने संचालन कौशल, हवाई पहुंच और सामरिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया।
During the 77th #RepublicDay2026 Parade at Kartavya Path, the Indian Air Force presents a fly-past featuring the Varuna formation, comprising one P-8I maritime patrol aircraft and two Su-30 fighter aircraft flying in echelon ‘Vic’ formation, showcasing operational coordination,… pic.twitter.com/oMYHzcccZE
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना और सेना का दमदार प्रदर्शन; भैरव लाइट कमांडो बटालियन करेगी पहली बार परेड में शामिल
77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय नौसेना की मार्चिंग टीम ने परेड में हिस्सा लिया, जबकि भारतीय सेना के जवान ‘हिमकवच’ ऑल-व्हाइट स्नो कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म में अभ्यास करते दिखे। नई भैरव लाइट कमांडो बटालियन पहली बार परेड में शामिल होकर भारत की उभरती युद्धक तैयारी और आधुनिक सैन्य क्षमताओं को दर्शाएगी।
The Indian Navy’s marching contingent took part in the #RepublicDay2026 parade at Kartavya Path, while Indian Army personnel were seen during rehearsals wearing the ‘Himkavach’ all-white snow camouflage uniform.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
Adding to the spectacle, the newly raised Bhairav light commando… pic.twitter.com/26DW5NHtGt
कर्तव्य पथ पर पहुँचे दर्शकों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अभिवादन
77वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ, दिल्ली पहुँचे नागरिकों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से अभिवादन किया।
#WATCH | Prime Minister @narendramodi greets the people who arrived at Kartavya Path, Delhi, to witness the 77th #RepublicDay Parade.#RepublicDayOnDD #RepublicDay2026 #गणतंत्रदिवस_डीडी pic.twitter.com/YaXdVIWR8p
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
कर्तव्य पथ पर साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन: SSB जॉइंट डेयरडेविल्स टीम ने मोहा मन
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर सशस्त्र सीमा बल की जॉइंट डेयरडेविल्स टीम ने साहस, संतुलन और ऑपरेशनल दक्षता का रोमांचक प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
#WATCH | The Sashastra Seema Bal (SSB) Joint Daredevils Team dazzles at Kartavya Path
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
Constable Saji K.S. showcases remarkable courage and balance in a one-wheel ride, while SSB Inspector Shahnaz with 18 soldiers, and CRPF Constable Seema Pundir with 11 soldiers, form the… pic.twitter.com/bYfDSx07eQ
77वें गणतंत्र दिवस पर मणिपुर की झांकी: सांस्कृतिक विरासत से आर्थिक सशक्तिकरण की यात्रा
77वें गणतंत्र दिवस परेड में मणिपुर की झांकी राज्य की उस प्रेरक यात्रा को दर्शाती है, जिसमें पारंपरिक और उच्च-मूल्य कृषि उत्पादों को सांस्कृतिक पहचान से आगे बढ़ाकर आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम बनाया गया है।
#WATCH | The Manipur tableau showcases the state’s journey of transforming indigenous, high-value agricultural produce from symbols of cultural heritage into drivers of economic growth at the 77th #RepublicDay.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
LIVE:https://t.co/d0L8j75XkK#RepublicDayOnDD #RepublicDay2026… pic.twitter.com/7MHGCqNeo3
कर्तव्य पथ के ऊपर वायुशक्ति का भव्य प्रदर्शन: गणतंत्र दिवस पर IAF का शानदार फ्लाई-पास्ट
77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायुसेना ने कर्तव्य पथ के ऊपर भव्य फ्लाई-पास्ट कर अपनी रणनीतिक क्षमता, समन्वय और वायु प्रभुत्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
#WATCH | The Indian Air Force presents a fly-past during the 77th #RepublicDay Parade at Kartavya Path, Delhi.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
Visuals feature the Varuna formation, comprising one P-8I aircraft and two Su-30 aircraft flying in echelon ‘Vic’ formation.
LIVE:https://t.co/d0L8j76vai@IAF_MCC… pic.twitter.com/kefhXMsuH1
गणेशोत्सव और आत्मनिर्भरता: 77वें गणतंत्र दिवस पर महाराष्ट्र की भव्य झांकी
उत्सवों की धरती महाराष्ट्र इस वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस परेड में ‘गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक’ विषय पर आधारित झांकी के माध्यम से सांस्कृतिक परंपरा और आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रस्तुत कर रहा है।
#WATCH | Maharashtra, the land of festivals, is presenting a tableau this year on the theme “Ganeshotsav: A Symbol of Aatmanirbharta” at the 77th #RepublicDay.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
LIVE:https://t.co/d0L8j76vai#RepublicDayOnDD #RepublicDay2026 #गणतंत्रदिवस_डीडी pic.twitter.com/aNsRmdhJdO
गणतंत्र दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी: ‘वंदे मातरम्’—राष्ट्र की आत्मा की पुकार
गणतंत्र दिवस परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ‘वंदे मातरम् – राष्ट्र की आत्मा की पुकार’ की भावना को जीवंत करती है, जो भारत की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
#WATCH | The Ministry of Culture tableau depicts the theme “Vande Mataram – The Soul Cry of a Nation.” Far more than a song, it is a powerful expression that once echoed on the lips of revolutionaries and resonated in the hearts of every Indian.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
LIVE:https://t.co/d0L8j76vai… pic.twitter.com/gfv98AIWfL
गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की झांकी: बुंदेलखंड की शाश्वत विरासत और आधुनिक यूपी की झलक
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी के माध्यम से बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश की परिकल्पना के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
#WATCH |The Uttar Pradesh tableau showcases the timeless grandeur of Bundelkhand, blending its rich cultural legacy with the fast-progressing vision of a modern Uttar Pradesh
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
The front section features the Ekamukha Linga, a renowned rock-cut sculpture from Kalinjar, symbolising… pic.twitter.com/2FuWASxFyL
कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की ताकत का प्रदर्शन: टी-90 भीष्म, अर्जुन एमके-1 और नाग मिसाइल सिस्टम
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के अत्याधुनिक बख्तरबंद प्लेटफॉर्म और स्वदेशी हथियार प्रणालियाँ देश की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का भव्य प्रदर्शन करती नजर आईं।
#WATCH | T-90 Bhishma tank, Arjun Mk I Main Battle Tank, followed by Nag Missile System (TRACKED) MK-2 on the Kartavya Path, during the Republic Day Parade
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
Watch Republic Day Parade LIVE:https://t.co/d0L8j76vai#RepublicDayOnDD #RepublicDay2026 #गणतंत्रदिवस_डीडी pic.twitter.com/pjPauBvrwH
गणतंत्र दिवस पर त्रि-सेवा झांकी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’: संयुक्त शक्ति से विजय का संदेश
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में त्रि-सेवा झांकी के माध्यम से भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच अद्वितीय तालमेल और एकजुटता को प्रदर्शित किया गया है, जो राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा में भारत की सामूहिक ताकत को दर्शाता है।
#WATCH | The Tri-Services tableau at this year’s Republic Day showcases Operation SINDOOR: Victory Through Jointness, highlighting the unity, strength, and seamless coordination of the Indian Army, Navy, and Air Force in safeguarding national sovereignty
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
Watch Republic Day… pic.twitter.com/iqJ9FnKwWC
लद्दाख की बर्फीली चोटियों से आसमान तक: गणतंत्र दिवस परेड में फ्रंटलाइन के गुमनाम नायकों को सलाम
भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष उन गुमनाम नायकों को सम्मान दिया जा रहा है, जो दुर्गम सीमाओं पर देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। लद्दाख के ऊँचे दर्रों से लेकर नियंत्रण रेखा के पार आसमान तक, ये मूक योद्धा भारतीय सेना की ताकत और सहनशक्ति का प्रतीक हैं।
#WATCH | From the high deserts and icy heights of Ladakh to the skies above the nation, India’s Republic Day celebrations honor the unsung heroes of the frontlines
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
The Bactrian Camels of Galwan and Nubra carry loads up to 200 kg at altitudes above 15,000 ft, providing vital… pic.twitter.com/lVBVw5U7jR
40 फील्ड रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट मेहक भाटी के नेतृत्व में सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम सलामी मंच की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया।
इसके बाद 344 मिसाइल रेजिमेंट के कैप्टन अनिमेष रोहिला के नेतृत्व में ब्रह्मोस हथियार प्रणाली कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ी। 77वें #गणतंत्र_दिवस के अवसर पर यह दृश्य भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता और अत्याधुनिक तकनीकी उत्कृष्टता का भव्य प्रदर्शन करता नजर आया।
#WATCH | The SURYASTRA Universal Rocket Launcher System, led by Lt. Mehak Bhati of the 40 Field Regiment, approaches the saluting dais.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
Following it, the BRAHMOS Weapon System, led by Capt. Animesh Rohila of the 344 Missile Regiment, rolls along Kartavya Path, showcasing… pic.twitter.com/ZMQon4aAhc
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने 77वें #गणतंत्र_दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड को देखा।
इस दौरान यूरोपीय संघ (EU) का दस्ता भी कर्तव्य पथ पर मार्च करता नजर आया। तीन जिप्सियों पर सवार चार ध्वजवाहक यूरोपीय संघ का सबसे पहचानने योग्य प्रतीक—EU का ध्वज, यूरोपीय संघ सैन्य स्टाफ का ध्वज, EU नेवल फोर्स अटलांटा का ध्वज और EU नेवल फोर्स एस्पाइड्स का ध्वज लेकर परेड में शामिल हुए।
#WATCH | President of the European Commission, Ursula von der Leyen, witnesses the parade at Kartavya Path, Delhi, on the 77th #RepublicDay.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
The European Union contingent is now on Kartavya Path, with four flag bearers on three gypsies carrying the flag of the EU, the most… pic.twitter.com/U8464WkYmT
ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा दिल्ली के कर्तव्य पथ पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।
#WATCH | Flower petals being showered at the Kartavya Path in Delhi by four Mi-17 1V helicopters of the 129 Helicopter Unit in the Dhwaj Formation.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
This formation of helicopters is led by Group Captain Alok Ahlawat
Watch Republic Day Parade LIVE:https://t.co/d0L8j76vai… pic.twitter.com/YlrClg5BLd
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों मुख्य अतिथियों के साथ बग्घी पर सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचीं।
President #DroupadiMurmu, along with President of the European Council, António Luís Santos da Costa and President of the European Commission, Ursula Von Der Leyen, arrives at the saluting dais at Kartavya Path in Delhi to witness the parade
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
Prime Minister @narendramodi… pic.twitter.com/2oS4ZBS770
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026
आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी समेत सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। कुछ ही देर में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन होगा, जिसमें भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी।
26 जनवरी भारत के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। इस दिन देशवासी धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ इसे मनाते हैं। ऐतिहासिक रूप से 26 जनवरी 1950 का दिन बेहद अहम है, जब देश में संविधान लागू हुआ और भारत को पूर्ण रूप से एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा मिला, जबकि आज़ादी 15 अगस्त 1947 को प्राप्त हुई थी।
Keywords: Republic Day 2026 Live, Republic Day Parade 2026, Kartavya Path Parade, India Republic Day Celebration, Republic Day Live Updates, 26 January Republic Day

