नेहल चुदासमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया है कि वो ‘The 50’ में हिस्सा ले रही हैं। बिग बॉस 19 के बाद लगातार चर्चा में रहीं नेहल ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी जर्नी, उतार-चढ़ाव और मानसिक मजबूती के बारे में खुलकर बोलती दिखीं। नेहल ने कहा, एक शो ने उन्हें यह सिखाया कि लोग दूसरों को कैसे जज करते हैं, लेकिन इसी अनुभव ने उन्हें मजबूत भी बना दिया।
उनका मानना है, असली ताकत रोज़ कुछ नया सीखने और हर मुश्किल का सामना करने से आती है। इस बार नेहल ने साफ कहा कि वो सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने फैंस और गेम के लिए भी खेलेंगी। उनके इस पोस्ट के बाद बिग बॉस 19 की कुनिका सदानंद समेत कई सेलेब्स ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया है।
नेहल का ये ऐलान ऐसे वक्त आया जब एक दिन पहले ही उन्होंने पपराज़ी से बातचीत में इशारा किया था कि उनके कुछ खास दोस्त भी ‘The 50’ में दिख सकते हैं। इससे दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ गई है कि शो में और कौन-कौन नजर आएगा। नेहल पहले ही कह चुकी हैं कि ‘The 50’ सिर्फ एक और रियलिटी शो नहीं, बल्कि उनकी लाइफ का अगला चैप्टर है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार नेहल ज्यादा स्ट्रैटेजिक, कॉन्फिडेंट और बेबाक अंदाज़ में दिखेंगी।
अब शो के मेकर्स ने भी कई बड़े नाम कन्फर्म कर दिए हैं। जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ, जो खुद भी काफी पॉपुलर हैं, वो भी इस बार शो का हिस्सा बन रही हैं। कृष्णा ने कहा है कि वो शो में फायर और फियरलेस एनर्जी लेकर आ रही हैं। उनकी मां आयशा श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया। शो में उर्वशी ढोलकिया, दिव्या अग्रवाल, करण पटेल, रिद्धि डोगरा, सिवेट तोमर, चाहत पांडे, नीलम गिरी, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत राजपूत, फैसल शेख जैसे कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे। इतने अलग-अलग बैकग्राउंड के सेलेब्रिटी शो को और भी मजेदार बना रहे हैं।
सपना चौधरी भी आएंगी शेर के राजमहल में नजर
सपना ने अपने सोशल मिडिया हैंडल पर वीडियो शेयर कर इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। इससे पहले सपना बिग बॉस सीजन 11 में भी बतौर स्ट्रांग कंटेस्टेंट नजर आई थी। इसके अलावा सपना प्रॉफ़ेशन से डांसर और सिंगर भी है। उनकी जबरदस्त फैन फोल्लोविंग भी है। अब ऐसे में उन्हें दूसरे सेलिब्रिटीज के बीच देख खूब मजा आने वाला है।
अरबाज़-निक्की की जोड़ी को आया शेर के घर का बुलावा
बिग बॉस मराठी की जोड़ी निक्की तंबोली और अरबाज़ पटेल की जोड़ी भी कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आएंगी। जिसकी कन्फर्मेशन दोनों ने खुद की। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा – “इस शेर और शेरनी से पंगा मत लेना”।
क्या है ‘The 50’ का फॉर्मेट और क्यों है इतना अलग?
अब बात करें शो के फॉर्मेट की—‘The 50’ Banijay Asia ने बनाया है, और ये इंटरनेशनल रियलिटी शो Les Cinquante का इंडियन वर्जन है। यहां 50 कंटेस्टेंट एक शानदार महल में रहेंगे, जहां कोई फिक्स रूल्स नहीं हैं। यहीं से असली राजनीति, माइंड गेम्स, गठबंधन और ड्रामा शुरू होगा। मेकर्स का कहना है, शो पुराने रियलिटी फॉर्मेट से हटकर कुछ नया दिखाएगा। 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होने वाला ‘The 50’ हर एपिसोड में कुछ नया और अनप्रेडिक्टेबल दिखाने का वादा कर रहा है।
Keywords: Nehal Chudasama, The 50 Reality Show, Colors TV Reality Show, Sapna Chaudhary In The 50

