Border 2: 1997 की क्लासिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल आते ही माहौल गर्म है। रिलीज से पहले ही लोग फिल्म को लेकर बातें कर रहे हैं, और अब तो इसका असर सिर्फ भारत तक नहीं रहा। सोशल मीडिया पर हर तरफ ‘बॉर्डर 2’ की धूम है, इंटरनेशनल क्रिकेटर्स भी इसमें शामिल हो गए हैं। फिल्म में देशभक्ति और जज्बा है, और लोग जानना चाहते हैं कि नई कहानी पुराने क्लासिक की विरासत को कैसे आगे बढ़ाएगी।
राशिद खान का वायरल वीडियो
अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने ‘बॉर्डर 2’ के लिए अपने अंदाज में एक्साइटमेंट दिखाया, और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें वो हाइवे के किनारे भुट्टा सेक रहे हैं, और बैकग्राउंड में ‘घर कब आओगे’ बज रहा है। ये वही गाना है जिसने हर भारतीय को कभी न कभी इमोशनल किया है। वीडियो के साथ राशिद ने लिखा कि वो ‘बॉर्डर 2’ जरूर देखने वाले हैं और देखना चाहते हैं कि लोग इस पोस्ट पर क्या रिएक्शन देते हैं। उनका ये हल्का-फुल्का, दिल से किया पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। भारत और अफगानिस्तान, दोनों जगह के लोग इसे क्रिकेट और सिनेमा के बीच खूबसूरत कनेक्शन की तरह देख रहे हैं।
फिल्म की कास्ट ने किया रियेक्ट
राशिद के वीडियो पर ‘बॉर्डर 2’ के एक्टर्स ने भी रिएक्शन दिया, जिससे चर्चा और बढ़ गई। वरुण धवन ने हंसी में “हां भाई” लिख दिया, अहान शेट्टी ने “ढेर सारा प्यार भाई” लिखकर अपनापन दिखाया, और सुनील शेट्टी ने लिखा, “ये हुई ना बात।” सिर्फ राशिद खान ही नहीं, भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी फिल्म के सपोर्ट में पोस्ट किया। केएल राहुल का फिल्म से पर्सनल कनेक्शन भी है, अहान शेट्टी के जीजा हैं वो। अहान की बहन और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रमोट कर रही हैं।
‘बॉर्डर 2’ की इनसाइड डिटेल्स
इस बार भी सनी देओल फिल्म में लीड रोल में हैं, उनकी दमदार आवाज और देशभक्ति वाला अंदाज हमेशा की तरह लोगों को खींच लाता है। साथ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म 1997 की ‘बॉर्डर’ की विरासत को नई पीढ़ी के एक्टर्स और मॉडर्न सिनेमैटिक टेक्नोलॉजी के साथ आगे ले जा रही है। पहली ‘बॉर्डर’ में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना ने मिलकर एक यादगार फिल्म दी थी। अब ‘बॉर्डर 2’ से लोग फिर उसी जज्बे, बलिदान और देशप्रेम की उम्मीद कर रहे हैं, बस इस बार अंदाज नया है। रिलीज से पहले ही क्रिकेट और सिनेमा दोनों की दुनिया से जिस तरह सपोर्ट मिल रहा है, उससे लगता है ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल एक्सपीरियंस बनने वाला है।
Keywords: Border 2 Film Craze, Rashid Khan Viral Video, Varun Dhawan Reaction, Border Movie Sequel, Sunny Deol, Diljit Dosanjh, Ahan Shetty

