Junaid Safdar Wedding: नवाज शरीफ के नाती, जुनैद सफदर, फिर से चर्चा में हैं, इस बार अपनी शादी को लेकर। शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को, लाहौर के जाती उमरा में शरीफ परिवार के घर पर शादी की रस्में मेहंदी से शुरू हुईं। जुनैद का निकाह PML-N के सीनियर नेता शेख रोहैल असगर की पोती शांजे अली रोहैल से हो रहा है। इस मौके पर माहौल पूरी तरह पारिवारिक और पारंपरिक रखा गया था। चुनिंदा रिश्तेदारों और करीबियों को ही बुलाया गया। भले ही दोनों परिवार राजनीति के बड़े नाम हों, लेकिन इस समारोह में सादगी और गरिमा साफ नजर आई, शरीफ परिवार की यही तो पहचान है।
मेहंदी में मरियम नवाज का जलवा
इस शादी की मेहंदी में सबसे ज्यादा चर्चा चली मरियम नवाज के लुक की। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एमरल्ड थीम वाले इस फंक्शन में मस्टर्ड येलो ड्रेस पहन ली सिंपल, लेकिन कमाल की स्टाइलिश। उनका मेकअप और ज्वेलरी भी सिंपल ही थी, फिर भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छा गईं। तस्वीरों में मरियम नवाज का आत्मविश्वास और मां वाली खुशी साफ दिख रही थी। इतनी बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच इस पारिवारिक मौके पर उनका ये अंदाज सबको पसंद आया, चाहे फैशन फॉलोअर हों या उनके समर्थक।
परिवार और खास मेहमानों की मौजूदगी
मेहंदी के दिन दोनों परिवारों के करीबी लोग और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। जुनैद और शांजे ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर डालीं, जिनमें हर तरफ परिवार की गर्माहट और परंपरा की खुशबू दिखी। मां-बेटे की बॉन्डिंग, हंसते मुस्कुराते चेहरे, हर तस्वीर में सुकून झलक रहा था। पूरा फोकस इस बात पर था कि परिवार इस मौके को अपनेपन और शांति के साथ सेलिब्रेट करे।
पहला रिश्ता नहीं चल सका
शादी का पूरा प्रोग्राम तीन दिन का रहा। 16 जनवरी को मेहंदी हुई, 17 जनवरी को निकाह और 18 जनवरी को वलीमा होगा। ये जुनैद सफदर की दूसरी शादी है। पहली बार उन्होंने 2021 में लंदन में आयशा सैफ खान से निकाह किया था, जिसका जश्न इस्लामाबाद में भी खूब चला। लेकिन 2023 में ये रिश्ता खत्म हो गया और जुनैद ने अक्टूबर में सोशल मीडिया पर तलाक की खबर दी। अब, शांजे अली रोहैल के साथ उनकी नई शुरुआत को लेकर घर में फिर से रौनक और उम्मीद लौट आई है।
Keywords: Junaid Safdar Wedding, Nawaz Sharif Grandson, PML-N Family Wedding, Lahore Jati Umra Wedding

