- Advertisement -

मुंबई में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर से हुई लाखों की चोरी, पुराना स्टाफ ही निकला चोर; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनके पुराने कर्मचारी को गिरफ्तार किया, जिसने डुप्लीकेट चाबियों से चोरी की।

3 Min Read

मुंबई: मुंबई के अंधेरी वेस्ट में शास्त्रीनगर के सुंदरबन अपार्टमेंट में भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के घर चोरी हो गई। करीब 5.40 लाख रुपये नकद गायब हुए। तिवारी के पुराने मैनेजर प्रमोद पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, घर के एक कमरे से अलग-अलग वक्त पर पैसे गायब होते रहे। परिवार और स्टाफ को लगा, कोई अपना ही इसमें शामिल है। शुरुआत में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला, इसलिए मामला कुछ वक्त तक सुलझ नहीं पाया।

- Advertisement -
Ad image

पहले चोरी में कोई सुराग नहीं मिला

पुलिस जांच में पता चला कि पहली बड़ी चोरी जून 2025 में हुई थी। अलमारी से 4.40 लाख रुपये अचानक गायब हो गए। तब न तो किसी जबरन घुसपैठ के निशान मिले, न ही किसी बाहरी पर शक गया। घर की चाबियां कुछ गिने-चुने लोगों के पास थीं, इसलिए परिवार को लगा किसी जान-पहचान वाले ने ही हाथ मारा है। ठोस सबूत न होने की वजह से उस वक्त पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। इसके बाद परिवार ने सुरक्षा बढ़ाई और घर के अंदर निगरानी के बारे में सोचना शुरू किया।

सीसीटीवी ने खोली चोरी की असली कहानी

दिसंबर 2025 में घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। यही फैसला आखिरकार बड़ा साबित हुआ। 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे के फुटेज में एक आदमी घर में घुसता और अलमारी से पैसे निकालता साफ दिखा। फुटेज देखने के बाद आरोपी की पहचान हुई, सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा। ये वही शख्स था जो पहले मनोज तिवारी के यहां काम कर चुका था और करीब दो साल पहले निकाला गया था। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र के पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं, जिससे उसने बिना किसी तोड़फोड़ के चोरी कर ली।

- Advertisement -
Ad image

आरोपी ने पूछताछ में कबूला गुनाह

सीसीटीवी से पहचान होते ही अंबोली पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात मान ली और बताया कि हाल में उसने करीब 1 लाख रुपये चुराए। पुलिस ने फुटेज जब्त कर ली है। अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि पहले की चोरी में उसने कितने पैसे और किन हालात में चुराए थे। अंबोली पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और ये भी देखा जा रहा है कि चोरी की रकम आखिर गई कहां।

Keywords: Manoj Tiwari Mumbai Theft Case, BJP MP House Robbery, Duplicate Keys, Former Employee Arrested

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू