Republic Day 2025 Terrorist Threat: गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आतंकी हमेशा भारत की खुशियों में खलल डालने की कोशिश करते हैं। देश के भीतर छिपे स्लीपर सेल अपने आकाओं के हुक्म का इंतज़ार करते रहते हैं। भारत के खिलाफ साजिश रचने में पाकिस्तान में छिपे आतंकी हों या खालिस्तानी, सभी एक नजर में रहते हैं।
इस बार 26 जनवरी को लेकर एक और ख़ुफ़िया अलर्ट आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश की राजधानी और कई प्रमुख राज्यों में खालिस्तानी आतंकी और बांग्लादेश में छिपे आतंकवादी इस दिन खलल डाल सकते हैं। यह जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिली है, जिसके बाद वे पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम:
- लाल किले पर कोई बड़ा या भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित नहीं होता।
- गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर होता है।
- कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है।
- विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां भी वहीं प्रदर्शित की जाती हैं।
- ध्वजारोहण राष्ट्रपति करते हैं, प्रधानमंत्री नहीं।
- गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर वीआईपी मूवमेंट नहीं होता।
- सुरक्षा के लिहाज़ से लाल किले की सुरक्षा कड़ी रहती है।
आतंकवादियों के हथियार:
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तानी और बांग्लादेश के कुछ आतंकी मिलकर हमला करने की फिराक में हैं। उनके पास आधुनिक हथियार हैं। पंजाब और उत्तर भारत–एनसीआर क्षेत्रों में उन्हें सक्रिय बताया जा रहा है।
Keywords: 26 January Terror Alert, Delhi Terror Threat, Bangladeshi Terrorists Alert, Republic Day Security Alert

