नई दिल्ली: कोलकाता में ED की रेड के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के सांसद नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के दफ्तर के बाहर जमा हो गए। डेरेक ओ’ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा, बापी हलदर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आज़ाद और डॉ. शर्मिला सरकार ये सब शामिल थे। माहौल गर्म हो गया, पुलिस आई और सांसदों को हिरासत में ले लिया।
वीडियो में पुलिस और सांसदों के बीच तीखी बहस साफ दिखी। कुछ सांसदों को जबरन गाड़ियों में बैठाया गया। एक सांसद ज़मीन पर बैठ गए, पुलिस ने उन्हें भी उठाकर ले ही लिया।
#WATCH | TMC MPs stage a protest outside the office of Union Home Minister Amit Shah in Delhi. pic.twitter.com/eFdkE3zcVi
— ANI (@ANI) January 9, 2026
कोलकाता से उठी चिंगारी, दिल्ली तक पहुंची
सारा विवाद कोलकाता में ED की कार्रवाई से शुरू हुआ। TMC का कहना है, ये सब केंद्र की “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” है। पार्टी सीधे-सीधे आरोप लगा रही है कि केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष को दबाने के लिए इस्तेमाल हो रही हैं। उधर, केंद्र का दावा है कि जांच एजेंसियां अपना काम कानून के मुताबिक कर रही हैं। जैसे ही मामला दिल्ली पहुंचा, विपक्ष और सरकार आमने-सामने आ गए। संसद से लेकर सड़कों तक, हर जगह यही मुद्दा छाया हुआ है।
#WATCH | TMC MPs stage a protest outside the office of Union Home Minister Amit Shah in Delhi. pic.twitter.com/usyawPHycb
— ANI (@ANI) January 9, 2026
हाईकोर्ट में आमना-सामना
अब ED और TMC की लड़ाई कोर्ट में भी पहुंच गई है। कलकत्ता हाईकोर्ट में दोनों अपने-अपने पक्ष लेकर खड़ी हैं। ED ने कहा, जांच से जुड़े दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ हुई है। TMC का कहना है, पार्टी और सरकार का डेटा टारगेट किया जा रहा है। अब हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं। यहीं से तय होगा आगे जांच का रास्ता क्या होगा।
#WATCH | Delhi | TMC MP Satabdi Roy says, "…They sent the team of ED yesterday and they remember everything during the time of elections…They send the teams of ED, CBI during the elections just to win, but they won't win the elections…" https://t.co/7B5PYqbnYa pic.twitter.com/S4wQjVjCSK
— ANI (@ANI) January 9, 2026
TMC और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
सबसे बड़ा बवाल उस फाइल को लेकर है, जिसके चलते ED और ममता बनर्जी आमने-सामने हैं। ED का कहना है, सबूतों से छेड़छाड़ हुई। ममता बनर्जी पलटवार कर रही हैं, एजेंसी पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगा रही हैं। TMC ने कहा, गृह मंत्री के इशारे पर पार्टी से जुड़ी जानकारी पर हमला हो रहा है। इसी के जवाब में ममता बनर्जी ने कोलकाता में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। साफ है, ये लड़ाई अब सिर्फ अदालत तक सीमित नहीं रहेगी।
#WATCH | Kolkata | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "…Is it the duty of the ED, Amit Shah to collect the party's hard disk, candidate list?… The nasty, naughty Home Minister who cannot protect the country and is taking away all my party documents. What will be the result… https://t.co/idhFZnWuEj pic.twitter.com/rMjcef7Vhn
— ANI (@ANI) January 8, 2026
चुनाव से पहले सियासी तापमान चरम पर
पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव हैं। इससे ठीक पहले ये विवाद पूरे माहौल को बदल रहा है। TMC इसे लोकतंत्र और संघीय ढांचे की लड़ाई बता रही है, तो भाजपा कानून और जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता की बात कर रही है। अब हाईकोर्ट का फैसला, सड़कों पर प्रदर्शन और नेताओं के बयान, ये सब मिलकर बंगाल की राजनीति की दिशा तय करेंगे। इतना तो तय है, ED रेड से शुरू हुआ ये विवाद चुनावी मैदान में बड़ी बहस बनने जा रहा है।
Keywords: Mamata Banerjee, ED Raid Kolkata, Trinamool Congress, Amit Shah, Bengal Assembly Election, Enforcement Directorate, TMC Protest Delhi

