दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध ढांचे को हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना तैयार कर ली गई है। इस मामले में पुलिस अब तक दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
रात 1 बजे शुरू हुई कार्रवाई
इस पूरे मामले पर डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया, कार्रवाई अभी जारी है। एमसीडी द्वारा तोड़फोड़ की जा रही है। सुरक्षा के लिए हमने अपना स्टाफ तैनात किया है। यह कार्रवाई रात करीब 1 बजे शुरू हुई। हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार अतिक्रमित जमीन पर एमसीडी ने तोड़फोड़ की।
रात में पुलिस पर पथराव किया गया, जिसे रोकने के लिए हमने न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया। इसके अलावा पूरी प्रक्रिया काफी शांतिपूर्ण रही। चार से पांच पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।
जैसे ही हमें सीसीटीवी फुटेज, ग्राउंड फुटेज और बॉडी कैमरा फुटेज मिलेंगे, हम उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।”
#WATCH | Delhi | DCP Nidhin Valsan says, "The action is still ongoing… MCD is doing the demolition. We have deployed our staff for security. The action started around 1 am. MCD conducted demolition as per the High Court's orders on the encroached land. Stones were pelted at the… https://t.co/4ZxB7q3Vn0 pic.twitter.com/Zjw2BvoMot
— ANI (@ANI) January 7, 2026
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि मस्जिद से सटे दवाखाने और बारात घर को दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध घोषित किया था। कोर्ट के आदेश के बाद जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने पीछे हटने के बजाय सख्ती से कार्रवाई करते हुए हालात पर काबू पा लिया।
Keywords: Delhi, Delhi News, Delhi Police, Delhi Faiz-E-Elahi Masjid Demolition

