- Advertisement -

हम फोटो और पीपीटी नहीं दिखाते, काम करके दिखाते हैं, शायना एन.सी. ने उबाठा पर साधा निशाना

देश और महाराष्ट्र के सामने इस समय सबसे बड़ी समस्या दूषित हवा की है। वायु गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है, जिससे आम लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

3 Min Read

देश और महाराष्ट्र के सामने इस समय सबसे बड़ी समस्या दूषित हवा की है। वायु गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है, जिससे आम लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इसकी जानकारी शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एन.सी. ने दी।

- Advertisement -
Ad image

मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शायना एन.सी. ने उबाठा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के कार्यकाल में प्रदूषण रोकने के लिए ठोस और असरदार योजनाएं बनाई गईं, जो उबाठा की सरकार के समय में नहीं दिखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उबाठा ने अंडरग्राउंड मेट्रो जैसी कई विकास परियोजनाओं का विरोध किया। वहीं, महायुति सरकार ने जनहित और विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसे फैसले लिए, जो उबाठा की सरकार नहीं ले सकी।

शायना एन.सी. ने कहा, हम सिर्फ फोटो और पीपीटी दिखाने में विश्वास नहीं रखते, हम जमीनी स्तर पर काम करके दिखाते हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई अहम फैसले लिए गए हैं। मुंबई में ३०० एकड़ भूमि पर ग्रीन पार्क विकसित करने की अनुमति दी गई है। वहीं, कोस्टल रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से नागरिकों का समय बच रहा है और ईंधन की खपत कम हो रही है, जिससे प्रदूषण में भी कमी आ रही है। मेट्रो परियोजनाएं और इलेक्ट्रिक बसें भी स्वच्छ और हरित मुंबई की दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

शायना एन.सी. ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एक सर्वे के अनुसार आगामी चुनाव में लगभग १ .८५ करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। जब इन मतदाताओं से पूछा गया कि वे किन मुद्दों पर वोट करेंगे, तो उन्होंने एयर क्वालिटी इंडेक्स, प्रदूषण, शिक्षा, हेल्थ केयर और खुली जगहों को प्राथमिकता दी। आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा इस दिशा में आगे भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

Keywords: Shaina NC, Eknath Shinde, Air Pollution, UBT

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू