टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 15 खिलाडियों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान लिटन दास को दी गई है। मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने की खबरों के बीच यह फैसला काफी चर्चा में है। लिटन दास वैसे भी टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं, खासकर टी20 में। उनकी निरंतरता पर फैंस को एक बार फिर उम्मीद रहेगी। उपकप्तान की जिम्मेदारी मोहम्मद सैफ हसन को मिली है, जिससे टीम के लीडरशिप ग्रुप में अच्छा संतुलन नजर आ रहा है।
किस पर रहेंगी निगाहें
स्क्वाड में इस बार बल्लेबाजी को लेकर काफी सोच-समझकर चयन हुआ है। लिटन दास के साथ तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन से तेज शुरुआत की उम्मीद है। मिडिल ऑर्डर में तौहीद हृदोय और शमीम हुसैन मजबूती लेकर आएंगे। गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद फिर से टीम के बड़े दांव होंगे। डेथ ओवर्स में मुस्तफिजुर की कटर और स्लोअर बॉल्स विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द बन सकती हैं। तस्कीन की स्पीड और बाउंस भी भारतीय पिचों पर कमाल दिखा सकती है। स्पिन डिपार्टमेंट में महेदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन जैसे नाम एशियाई हालात में टीम को बढ़त देंगे।
The Bangladesh Cricket Board (BCB) has announced the national squad for the ICC Men’s T20 World Cup 2026, to be jointly hosted by India and Sri Lanka from 7 February to 8 March.
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) January 4, 2026
SQUAD
Litton Kumer Das (Captain), Mohammed Saif Hassan (Vice Captain), Tanzid Hasan, Mohammad Parvez… pic.twitter.com/A9o7EtB99v
ग्रुप-सी में टक्कर,
इस बार बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है, जहां सामने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली और नेपाल जैसी टीमें हैं। 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच जो कि बड़ा इम्तिहान होगा। अच्छी बात ये है कि शुरुआती तीनों ग्रुप मैच टीम कोलकाता में ही खेलेगी। इससे पिच और मौसम को समझने का मौका मिल जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करने में बड़ा रोल निभा सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
बांग्लादेश की टीम, जो लिटन दास की कप्तानी में आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी, का शेड्यूल तय हो गया है। टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद, 9 फरवरी को उसका सामना इटली से होगा। तीसरा मुकाबला 14 फरवरी को बांग्लादेश की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच बांग्लादेश 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ खेलेगी।
Keywords: Bangladesh T20 World Cup 2026, Litton Das Captain, Bangladesh Squad T20 WC, Mustafizur Rahman, Eden Gardens Kolkata

