- Advertisement -

इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 7 लोगों की मौत, मरीजों की अस्पतालों में उमड़ी भीड़

देश के सबसे साफ शहरों में गिने जाने वाले इंदौर में इन दिनों दूषित पेयजल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दूषित पानी पीने से अब तक 7 लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है।

3 Min Read

देश के सबसे साफ शहरों में गिने जाने वाले इंदौर में इन दिनों दूषित पेयजल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दूषित पानी पीने से अब तक 7 लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है, जबकि 40 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश की मोहनलाल यादव सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस का सरकार पर हमला

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के माध्यम से सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि “BJP सरकार में गंदा पानी पीने से 8 लोगों की मौत हो गई। लंबे समय से जनता साफ पानी की मांग कर रही थी और शिकायतें भी की जा रही थीं, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूरी में लोगों को दूषित पानी पीना पड़ा और अब यह दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री ने लोगों की जान की कीमत सिर्फ 2 लाख रुपये लगाई और खुद नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं।”

सरकार ने लिया एक्शन

हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक दूषित पानी से मौत के आधिकारिक आंकड़े तीन बताए गए हैं। लेकिन बढ़ते दबाव और जनता की शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए जोनल अधिकारी और एक सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से लगातार शिकायत कर रहे थे कि पानी से बदबू आ रही है और वह गंदा है, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूरी में लोगों को वही पानी पीना पड़ा।

- Advertisement -
Ad image

दिखाई दिए गंभीर लक्षण

दूषित पानी पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। कुछ लोगों ने पहले स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन कई की हालत गंभीर हो गई। दूषित पानी के कारण अब तक करीब 7 लोगों की जान जाने की बात सामने आ रही है, जबकि सैकड़ों लोग बीमार बताए जा रहे हैं।

Keywords: Indore Contaminated Water, Drinking Water Deaths, Waterborne Illness Indore, Madhya Pradesh Government Action

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू