- Advertisement -

Bangladesh Unrest Update: बांग्लादेश में फिर से एक हिंदू युवक की मौत, 42 साल के बजेन्द्र बिस्वास की गोली मारकर की हत्या

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री में एक हिन्दू युवक की उसके ही सहकर्मी ने गोली मरकर हत्या कर दी।

4 Min Read

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला क्षेत्र स्थित सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड से सोमवार शाम एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई। फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात 40 वर्षीय अंसार सदस्य बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फायरिंग पहले आकस्मिक प्रतीत हो रही है। चश्मदीदों ने बताया कि घटना के समय फैक्ट्री में करीब 20 अंसार जवान ड्यूटी पर मौजूद थे। बजेंद्र बिस्वास और उनका 22 वर्षीय सहकर्मी नोमान मिया परिसर के अंदर साथ बैठे थे, तभी नोमान के पास मौजूद शॉटगन अचानक चल गई। गोली सीधे बजेंद्र की बाईं जांघ में लगी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहना शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक मयमनसिंह वही स्थान है जहां हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी थी।

- Advertisement -
Ad image

फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बजेंद्र बिस्वास को अस्पताल पहुंचाया

फैक्ट्री के कर्मचारियों और अन्य अंसार जवानों ने बिना देर किए बजेंद्र बिस्वास को भालुका उपजिला स्वास्थ्य परिसर पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि जांघ में गोली लगने से नसों पर गहरा असर हुआ था, जिसके कारण अत्यधिक खून बह गया और उनकी जान चली गयी। बजेंद्र बिस्वास, पवित्र बिस्वास के पुत्र थे और सिलहट सदर के कादिरपुर गांव के निवासी थे। वे लंबे समय से अंसार बल में सेवाएं दे रहे थे और फैक्ट्री सुरक्षा जैसे संवेदनशील कार्यों में तैनात थे।

3 दिन पहले हुई थी एक और हत्या

आज से करीब तीन दिन पहले ढाका में अरुत मंडल नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मंडल पर हफ्ता वसूली करने का आरोप लगाया गया था। बांग्लादेश में इसी तरह लगातार हिन्दुओं की हत्या हो रही है और उनके घरों को आग लगा कर जलाया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही भालुका मॉडल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। थाने के प्रभारी अधिकारी जाहिदुल इस्लाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अंसार जवान नोमान मिया को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। नोमान, लुत्फुर रहमान के पुत्र हैं और सुनामगंज के ताहेरपुर क्षेत्र के बालुतुरी बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

क्या है अंसार बल?

बांग्लादेश में अंसार और ग्राम रक्षा दल (Ansar-VDP) एक सहायक अर्धसैनिक बल है, जिसे फैक्ट्रियों, बैंकों, चुनावी प्रक्रिया और सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात किया जाता है। कई संवेदनशील स्थानों पर अंसार कर्मियों को हथियार भी दिए जाते हैं।

फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि शॉटगन किस स्थिति में थी, सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, और क्या किसी प्रकार की लापरवाही इसमें शामिल थी। अधिकारियों ने कहा है कि जांच निष्पक्ष और गंभीरता से की जाएगी तथा गवाहों से सहयोग करने की अपील की गई है।

Keywords: Bangladesh Factory Shooting, Ansar Personnel Death, Accidental Firing Bangladesh, Garment Factory Security

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू