- Advertisement -

गोवा अग्निकांड के बाद BMC हुई अलर्ट, मुंबई के 79 रेस्टोरेंट्स में पाई गयी गड़बड़ियां, भेजा नोटिस

न्यू ईयर ईव से पहले मुंबई फायर ब्रिगेड और बीएमसी ने 1,221 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 79 जगहों पर अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिन पर नोटिस और कार्रवाई की गई।

4 Min Read

न्यू ईयर ईव से पहले मुंबई में बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजनों और भीड़ को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और मुंबई फायर ब्रिगेड ने अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। हर साल 31 दिसंबर की रात मुंबई में भीड़ उमड़ती है, लोग क्लब, पब, रेस्टोरेंट में नए साल का स्वागत करते हैं। लेकिन इस बार देश के कई हिस्सों में हाल ही में हुई आग की घटनाओं ने प्रशासन को सतर्क कर दिया, खासकर गोवा के एक पब में जो हादसा हुआ, उसके बाद तो मुंबई ने कोई चांस न लेने की ठान ली।

- Advertisement -
Ad image

इसी वजह से 22 से 28 दिसंबर के बीच शहर भर के होटल, रेस्टोरेंट, पब, पार्टी हॉल और क्लबों की खास जांच हुई, ताकि जश्न के बीच कोई हादसा न हो। फायर ब्रिगेड की टीमों ने वैसे ठिकानों को प्राथमिकता दी, जहां नए साल की रात सबसे ज्यादा भीड़ दिखती है। उनकी मंशा सिर्फ कागजी नियम चेक करने की नहीं थी, असल में जहां-जहां खतरा दिखा, वहां उसे तुरंत ठीक करने को कहा गया।

1,221 प्रतिष्ठानों की जांच, 79 में पाई गई गंभीर खामियां

इस अभियान में कुल मिलाकर 1,221 जगहों की जांच हुई। इनमें से 79 जगहों पर गंभीर गड़बड़ियां मिलीं। कहीं इमरजेंसी एक्जिट बंद था, तो कहीं फायर एक्सटिंग्विशर चल ही नहीं रहा था। कुछ जगहों पर फायर अलार्म ही नहीं था, और कई जगह कर्मचारी आपात हालात से निपटने के लिए तैयार नहीं थे। इन जांचों के बाद 20 प्रतिष्ठानों को औपचारिक नोटिस मिला, जबकि 59 के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई शुरू हो गई।अधिकारियों के अनुसार, नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

- Advertisement -
Ad image

एलपीजी सिलेंडर बनी अतिरिक्त चिंता

जांच के दौरान एक और चिंता सामने आई, कुछ जगहों पर जरूरत से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर जमा थे। ये खुद में बड़ा खतरा है। जिन प्रतिष्ठानों में ये लापरवाही मिली, उन पर फाइन भी लगा। वैसे, 1,146 प्रतिष्ठान फायर सेफ्टी के मामले में पास हो गए, जिसे प्रशासन ने अच्छा संकेत माना।अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश व्यवसायी अब सुरक्षा को गंभीरता से लेने लगे हैं, लेकिन कुछ जगहों पर लापरवाही अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, खासकर तब जब नए साल की रात भारी भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है।

नए साल की रात सतर्क रहने की अपील

अब 28 दिसंबर को ये विशेष जांच तो खत्म हो गई, लेकिन फायर ब्रिगेड का कहना है कि आगे भी रूटीन चेक चलते रहेंगे। होटल और रेस्टोरेंट मालिकों से अपील की गई है कि सिर्फ फॉर्मेलिटी के लिए नहीं, पूरे साल नियमों का पालन करो। आम लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए। कोई निकास बंद दिखे या जरूरत से ज्यादा भीड़ हो, तो वहां रुकना ठीक नहीं। आखिरकार, जश्न तभी मजेदार है, जब सब सुरक्षित रहें। बीएमसी का मानना है कि वक्त रहते की गई ये सख्ती आने वाले हादसों को रोक सकती है।

Keywords: Mumbai Fire Safety, BMC Inspection, New Year Eve Mumbai, Fire Safety Violations, Civic Action, Happy New Year 2026

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू