Latur Car Fire Incident: महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक मर्डर केस ने सभी को हैरान कर के रख दिया। आरोपी इतना शातिर था कि उसने कानून की आँखों में धुल झोंकने के साथ करोड़ों रूपये की हेराफेरी का प्लान बना लिया था। लेकिन कहते हैं न कि आरोपी कितना भी शातिर क्यों न हो कानून की गिरफ्त से बचना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन है।
दरअसल मामला कुछ तरह से है, महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक कार जली हुई हालत में मिली। जांच के दौरान पता चला की कार के अंदर एक शख्स जली हुई लाश भी है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी तो पाया, यह कार प्राइवेट बैंक का रिकवरी एजेंट गणेश चव्हाण नामक व्यक्ति के नाम पर थी। शुरुवाती जांच में जो सबूत मिले उसके आधार पर लाश को गणेश चव्हाण का माना गया। लेकिन पुलिस को शक हुआ और उन्होंने जांच को और भी गहन कर दिया।
जांच के हैरान कर देने वाला खुलासा
गहनता से जांच के दौरान पुलिस ने इस मर्डर केस की एक-एक परत को खोलना शुरू किया तो पता चला कि गणेश चौव्हाण नामक जिस शख्स के मरने की आशंका जता रहे थे वो तो जिन्दा है। और उसने एक करोड़ रूपये के इंश्योरेंस के लिए उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।
दूसरे की हत्या कर बना डाली मर्डर मिस्ट्री
गणेश ने अपनी हत्या की साजिश रचने के लिए सबसे पहले एक ऐसे शख्स की तलाश की जिसकी कद काठी उसके जैसी हो। इसके लिए उसने एक शख्स गोविंद यादव को पकड़ा जो नशे में धूत था और उसने लिफ्ट मांगने की गलती कर दी। गणेश ने उसे अपनी कार में बिठाया और फिर उसकी हत्या कर दी। बाद में लाश को कार के साथ जला दिया। इस दौरान उसने कुछ अपनी चीजें उसके पास रख दी ताकि लोगों को लगे की मृतक गणेश चौव्हाण है।
फोन से खुली पोल
जांच के दौरान पुलिस ने एक फोन कॉल ट्रेस किया तो पाया एक गणेश चौव्हाण किसी एक लड़की के संपर्क में था। जांच के दौरान पुलिस उसका लोकेशन सिंधुदुर्ग का पाया और उसे फिर हिरासत में ले लिया। वहीं जांच के दौरान आरोपी गणेश ने अपने गुनाह कबुल कर लिया।
Keywords: Latur Murder Case, Insurance Fraud Crime, Latur Car Fire Incident

