- Advertisement -

सीएम नीतीश कुमार का मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने का वीडियो वायरल, AIMIM ने दी तीखी प्रतिक्रिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने विपक्ष को बैठे-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है।

3 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने विपक्ष को बैठे-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है। जिसे लेकर अब विपक्ष नितीश कुमार के सरकार पर हमलावर हो गई है।दरअसल नितीश कुमार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें नितीश कुमार एक मुस्लिम महिला के हिजाब को चेहरे से हटाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त का है जब नितीश कुमार पटना के बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम चल रहा था।

- Advertisement -
Ad image

बिहार की राजधानी पटना के 1000 से अधिक चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के कार्यक्रम में सीएम नितीश कुमार पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन भी अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए सीएम नितीश कुमार के पहुंची। इस दौरान सीएम नितीश कुमार ने उनसे बात करते हुए उनके चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेताओं का रिएक्शन आने लगा है।

AIMIM ने दी तीखी प्रतिक्रिया

AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सम्मानित महिला डॉक्टर परवीन के नक़ाब पर हाथ डालना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। पार्टी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता और शर्म बाकी है, तो उन्हें तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

AIMIM ने सवाल उठाया कि जब एक राज्य का मुख्यमंत्री ही ऐसा व्यवहार कर सकता है, तो मुस्लिम महिलाओं की इज़्ज़त और सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? पार्टी ने यह भी कहा कि महिलाओं के खाते में ₹10,000 डालना उनके आत्मसम्मान की कीमत नहीं हो सकता। AIMIM ने साफ किया कि वह महिलाओं की इज़्ज़त और हिजाब की सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।

कांग्रेस ने कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े वायरल वीडियो पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री कहीं न कहीं मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, इसलिए भाजपा पहले भी उनका इसी तरह इस्तेमाल करती रही है और अब भी कर रही है। लेकिन किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह निंदनीय है।”

Keywords: Nitish Kumar Hijab Controversy, Nitish Kumar Viral Video, AIMIM Reaction On Nitish Kumar, Political Controversy Bihar

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू