टीवी के मशहूर एक्टर अनुज सचदेवा, जो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘साथ निभाना साथिया’ और ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं, पर हमले की खबर सामने आई है। अनुज सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि मुंबई के गोरेगांव स्थित उनकी ही सोसायटी में एक शख्स ने उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। अनुज सचदेवा ने इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति उन पर हमला करता है और भद्दी गालियां देता नजर आ रहा है।
अनुज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखता है कि हमलावर हाथ में डंडा लिए उन पर हमला करता है। अनुज का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने उन पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया, जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठा। वीडियो में वह शख्स जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहता सुनाई देता है कि “अपने कुत्ते से मुझे कटवाएगा।” इस दौरान एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है, जो मदद के लिए सिक्योरिटी को बुलाती नजर आती है। वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि अनुज के सिर से खून निकल रहा है।
लड़ाई की क्या थी वजह
अनुज सचदेवा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि अगर भविष्य में उनके साथ या उनकी संपत्ति को कोई नुकसान होता है, तो यह वीडियो सबूत के तौर पर काम आएगा। उन्होंने हमले की वजह बताते हुए कहा कि यह विवाद कार पार्किंग को लेकर हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान उस शख्स ने अनुज सचदेवा और उनके कुत्ते पर हमला कर दिया।
Keywords: Anuj Sachdeva Attack, Yeh Rishta Actor Assault, TV Actor Attacked Mumbai

