- Advertisement -

मेसी के प्रोग्राम में फेंस का हंगामा, ऑर्गेनाइजर अरेस्ट, ममता बनर्जी ने मांगी माफ़ी

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए भारी हंगामे के बाद ममता बनर्जी सरकार अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। सबसे पहले इस पूरे मामले की हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

4 Min Read

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए भारी हंगामे के बाद ममता बनर्जी सरकार अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। सबसे पहले इस पूरे मामले की हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता (Satadru Dutta) को गिरफ्तार करने का निर्देश भी जारी किया गया है। बड़ी संख्या में टिकट लेकर पहुंची भीड़ की नाराजगी को देखते हुए सरकार ने टिकट के पैसे रिफंड करने का फैसला लिया है।

- Advertisement -
Ad image

सीएम ममता बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए लियोनेल मेस्सी के साथ-साथ सभी खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों से दिल से माफी मांगती हूं। मैं जस्टिस (सेवानिवृत्त) आशीष कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर रही हूं, जिसमें मुख्य सचिव और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सदस्य होंगे। यह समिति घटना की विस्तृत जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी।”

राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मेस्सी के कोलकाता इवेंट में हुई अफरा-तफरी पर कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है और बंगाल के फुटबॉल प्रेमियों व खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक है। यह पूरी तरह खराब प्रबंधन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कल रात भी प्राधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।

- Advertisement -
Ad image

राज्यपाल ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि आयोजकों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को उनका पैसा वापस मिलना चाहिए, आयोजकों के खाते फ्रीज किए जाने चाहिए, मैदान को हुए नुकसान का मुआवजा आयोजकों से वसूला जाना चाहिए और घायलों का उचित इलाज कराया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना बंगाल पुलिस की विफलता को दर्शाती है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस का बयान

मेस्सी के कोलकाता इवेंट में हुई गड़बड़ी को लेकर एडीजी (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आयोजक फैंस को टिकट का पैसा वापस करने का वादा कर रहे हैं और पुलिस इस प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है। ट्रैफिक भी अब सामान्य है और सभी लोग सुरक्षित अपने-अपने घर लौट चुके हैं।

एडीजी ने स्पष्ट किया कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रक्रिया जारी है और फैंस के साथ हुए कथित धोखे की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि पीड़ित फैंस को मुआवजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

क्यों मचा बवाल

गौरतलब हो कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उस वक्त हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले स्टेडियम में मौजूद थे। उन्हें देखने की लालसा में लोग रातों से ही स्टेडियम के बाहर खड़े थे। लेकिन जब वो मेसी स्टेडियम पहुंचे तो लोग उन्हें ठीक से देख भी नहीं पाए और वो मैदान से निकल गए। जिसके बाद उस वक्त भारी हंगामा हो गया, लियोनेल मेसी नहीं देख पाने से नाराज हजारों फैंस ने विरोध शुरू कर दिया। स्टेडियम के अंदर बोतल और चेयर तोड़ कर फेंकने लगे। जिसके बाद पुलिस को काबू करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा।

Keywords: Messi Kolkata Event Chaos, Mamata Banerjee Apology Messi Program, Salt Lake Stadium Fan Violence

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू