- Advertisement -

अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान हाइवे पर प्लेन कार से टकराया, VIDEO

हवाई जहाज में उड़ान भरना किसे पसंद नहीं है? हर किसी का सपना होता है कि वह आसमान की सैर करे, लेकिन मन में यह डर भी बना रहता है कि कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए।

2 Min Read

हवाई जहाज में उड़ान भरना किसे पसंद नहीं है? हर किसी का सपना होता है कि वह आसमान की सैर करे, लेकिन मन में यह डर भी बना रहता है कि कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है कि हवाई जहाज लैंडिंग के दौरान क्रैश हो जाए या संतुलन बिगड़ जाए, लेकिन जब भी कोई हादसा होता है, उसका परिणाम बेहद खौफनाक होता है।

- Advertisement -
Ad image

ऐसा ही एक छोटा हवाई जहाज उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह सड़क पर लैंडिंग कर रहा था। बैलेंस बिगड़ने के बाद छोटा विमान सड़क पर चल रही एक कार से टकरा गया।

यह मामला अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ब्रेवार्ड काउंटी का है, जहां एक चलती कार पर छोटा विमान आकर गिर गया। ब्रेवार्ड काउंटी की सड़क पर लगभग 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक कार दौड़ रही थी, जिसे 57 साल की एक महिला चला रही थी। उसे इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था कि आसमान से उसके ऊपर संकट आने वाला है। दरअसल, आसमान में 27 साल का एक पायलट विमान उड़ा रहा था, लेकिन अचानक तकनीकी समस्या के कारण उसे सड़क पर ऐमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और विमान सीधे कार की छत से टकरा गया।

- Advertisement -
Ad image

विमान के लैंडिंग की वजह

अचानक सड़क पर लैंडिंग की सटीक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इंजन में तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार चला रही महिला को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Keywords:Florida Plane Crash, Crash Landing, Highway Accident, Plane Collides With Car, Viral Video

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू