- Advertisement -

अमेरिका भारत के चावल पर लगा सकता है टैरिफ, पुतिन के दौरे से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कई देशों को रास नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले पुतिन भारत आए थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

3 Min Read

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कई देशों को रास नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले पुतिन भारत आए थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के बाद भारत और रूस की दोस्ती पहले से और मजबूत होती दिखाई दे रही है। यही बात कई देशों—खासकर अमेरिका—को खटक रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन के दौरे के तुरंत बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में जुट गए हैं। ट्रंप की नजर इस बार भारत से आने वाले चावल पर है।

- Advertisement -
Ad image

चावल पर लग सकता है अतिरिक्त टैरिफ

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी। किसानों ने बताया कि विदेशी चावल के आयात के कारण उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके बाद ट्रंप ने अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी से चर्चा की और भारत से आने वाले चावल पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की योजना बनाई है।

बता दें कि भारत से निर्यात होने वाले चावल पर अमेरिका पहले ही 25 फीसदी टैरिफ और 25 फीसदी पेनल्टी लगा चुका है। अगर अमेरिका नए टैरिफ लागू करता है तो यह सीमा बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही अमेरिका यह जांच भी करेगा कि उसके देश में आयात होने वाला चावल कहीं “डंप क्वालिटी” का तो नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

भारत के अलावा इस सूची में थाईलैंड, चीन और प्यूर्टो रिको जैसे देशों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर अमेरिका में सस्ता चावल निर्यात करने का आरोप है। सूची की समीक्षा के बाद ट्रंप ने भारत के बारे में खास तौर पर विस्तृत जानकारी मांगी। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत पर और टैरिफ लगा सकता है।

ट्रंप का बदलता रुख

गौरतलब है कि भारत पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका पहले भी कई कड़े संकेत दे चुका है। इससे पहले भी ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी थी। यहां तक कि उन्होंने धमकी दी थी कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता है, तो टैरिफ को 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाएगा। इसके कुछ समय बाद ट्रंप ने अपना रुख नरम करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को ‘अच्छा दोस्त’ भी बताया था। लेकिन पुतिन के दौरे के बाद एक बार फिर से ट्रंप के तेवर बदलते दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल भारत अपने रुख पर कायम है और टैरिफ को लेकर कई स्तरों पर बैठकें हो चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में कोई बेहतर समाधान निकल सकता है।

keywordsPutin India Visit, Trump New Tariffs India, Us Tariff On Indian Rice, India – Us Trade Tension

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू