अफ्रीकी देश में सेना ने अब एक और तख्तापलट कर दिया है। ये तख्तापलट पश्चिम अफ्रीका के बेनिन में हुआ है। बेनिन के एक सरकारी टेलीविजन पर सैनिकों का एक टुकड़ी आई और सरकार को भंग करने का ऐलान कर दिया है। इस टुकड़ी को मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ वर्षों के भीतर यह पश्चिम अफ्रीका में कई सैन्य तख्तापलटों में सबसे नया है। यह कोई पहला मामला नहीं है इससे भी सेना तख्तापलट कर चुकी है।
लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को बनाया प्रमुख
बता दें कि तख्ता पलट करने वाले जो खुद को मिलिट्री कमिटी फॉर रीफाउंडेशन बताने वाले सैनिकों ने प्रेसिडेंट को सभी संस्थाओं को हटाने की घोषणा की। सैनिकों ने इस तख्तापलट के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को सैन्य समिति का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। बेनिन में यह पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले कई बार वहां पर तख्तापलट हो चुके हैं।
गौरतलब हो कि साल 1991 से मार्क्सवादी-लेनिनवादी माथ्यू केरेकू के दो दशक के कार्यकाल के दौरा से देश राजनीति के लिहाज़ से हालात शांत और स्थिर थे। देश का नाम बदलने वाले केरेकू थे। उन्होंने ने इसका नाम बदलकर “पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बेनिन” रखा था। बता दें कि कुछ महीने पहले ही बेनिन के प्रेसिडेंट का कार्यकाल को बढ़ाकर पांच से सात साल कर दिया था। लेकिन कार्यकाल को दो बार से बरकरार रखा था।

