इंडिगो की फ्लाईट के रद्द होने का सिलसिला शनिवार को पांचवें दिन भी थमता नजर नहीं आ रहा है। अब तक पूरे भारत हजारों फ्लाईट कैंसिल हो चुकी है। लगातार फ्लाईट कैंसिल होने के कारण यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हजारों यात्री फंसे हैं। जिनकी फ्लाईट कैंसिल हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम सहित कई एयरपोर्टों उड़ान भरने वाली फ्लाईट या तो कैंसल हो गई हैं या फिर लेट चल रही है। ऐसी में यात्रियों को अब दूसरी फ्लाईट की मदद लेनी पड़ रही है। लेकिन उनकी कीमत आसमान छू रहे हैं।
मैदान में उतरा इंडियन रेलवे
बड़ी संख्या में देश के अलग अलग एयरपोर्ट पर यात्री फंसे हैं। ऐसे में इंडिगो फ्लाईट के यात्रियों के सहूलियत के लिए रेलवे कई अलग अलग ट्रेने शुरू कर दी है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच चलाई जाएंगी।
ट्रेन के नंबर और डेट्स इस प्रकार हैं
पुणे – बेंगलुरु: • 01413 पुणे–बेंगलुरु : 6 दिसंबर 2025 • 01414 बेंगलुरु–पुणे : 7 दिसंबर 2025
पुणे – हजरत निजामुद्दीन: • 01409 पुणे–हजरत निजामुद्दीन : 7 दिसंबर 2025 • 01410 हजरत निजामुद्दीन–पुणे : 9 दिसंबर 2025
मुंबई (LTT) – गोवा: • 01019 मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)–गोवा : 7 दिसंबर 2025 • 01020 गोवा–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) : 8 दिसंबर 2025
मुंबई (CSMT) – हजरत निजामुद्दीन: • 01019 मुंबई (CSMT) हजरत निजामुद्दीन : 6 दिसंबर 2025
- 01020 हजरत निजामुद्दीन –मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) : 7 दिसंबर 2025
मुंबई (LTT) – लखनऊ
- 01015मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – लखनऊ : 6 दिसंबर 2025
- 01016लखनऊ–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) : 7 दिसंबर 2025
नागपुर – मुंबई (CSMT)
- 01012 नागपुर–मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) : 6 दिसंबर 2025
- 01011 मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)–नागपुर : 7 दिसंबर 2025
गोरखपुर – मुंबई (LTT)
- 05587 गोरखपुर–मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस: 7 दिसंबर 2025
- 05588मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस–गोरखपुर : 9 दिसंबर 2025
बिलासपुर – मुंबई (LTT)
- 08245 बिलासपुर–मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस): 10 दिसंबर 2025
- 08246 मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस)–बिलासपुर : 12 दिसंबर 2025
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो से आज ये फ्लाईट रद्द बेंगलुरु, गोवा, मुंबई, अहमदाबाद, जबलपुर, चेन्नई, विजयवाड़ा और अगरतला जाने वाली कई उड़ानें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। लखनऊ एयरपोर्ट में इंडिगो की 7 फ्लाइट समेत 8 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
Keywords:– Indigo Flight Status, Indian Railways, Indigo Flight Cancellation

