- Advertisement -

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, बोले- कई महिलाएं कुत्तों के साथ……बिहार में मचा बवाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमोद कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब यह था कि पाश्चात्य संस्कृति किस तरह भारतीय सभ्यता पर हावी हो रही है।

2 Min Read

बिहार के मोतिहारी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद कुमार के एक बयान से कोहराम मच गया है। दरअसल, उन्होंने यह विवादित बयान उस वक्त दिया जब उनसे कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के संसद में कुत्ता लेकर आने पर सवाल पूछा गया। जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “बहुत सारी लेडिज हैं जो संतुष्ट होने के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोबाइल पर देख सकते हैं, वहां बहुत सारे मिल जाएंगे। उनके इस बयान के बाद अब तीखा विरोध शुरू हो गया है।

- Advertisement -
Ad image

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमोद कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब यह था कि पाश्चात्य संस्कृति किस तरह भारतीय सभ्यता पर हावी हो रही है। वहीं, बिहार में उनके बयान के बाद आरजेडी और कांग्रेस को बड़ा मुद्दा मिल गया है और दोनों दलों ने नीतीश कुमार की सरकार पर हमला शुरू कर दिया है। आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा, “क्या प्रधानमंत्री को संतुष्टि तब मिलती है जब उनके नेता महिलाओं के खिलाफ ऐसी अभद्र टिप्पणियां करते हैं?”

रेणुका चौधरी कुत्ता लेकर पहुंची थीं संसद

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी कार में एक आवारा कुत्ता लेकर संसद पहुंच गई थीं, जिसके चलते विवाद खड़ा हो गया था। बीजेपी ने उन पर निशाना साधते हुए इसे “नाटक” करार दिया था। जब उनसे कुत्ता लाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, “जो लोग अंदर बैठे हैं, वे काटते हैं; कुत्ते नहीं काटते। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस आवारा कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थीं।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Pramod Kumar BJP Statement, Bihar MLA Dog Comment, BJP MLA Controversy Bihar

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू