डोंबिवली के लिए बड़ी खुशखबरी! लंबे समय से लंबित संत सावळाराम महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आधुनिकीकरण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस मेगा प्रोजेक्ट के विकास के लिए 180 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह मंजूरी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की लगातार की गई कोशिशों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने भी इस महत्वाकांक्षी स्पोर्ट्स प्रकल्प को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे डोंबिवली में अंतरराष्ट्रीय मानक का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार करने का रास्ता साफ हो गया है।
डोंबिवली के खेल जगत को मिलेगी विश्वस्तरीय सौगात
पिछले कुछ सालों में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली और आसपास के शहरों में कई खेल सुविधाओं की स्थापना की है। इसी श्रृंखला में अब डोंबिवली के पुराने संत सावळाराम महाराज क्रीड़ा संकुल को आधुनिक रूप देकर एक वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है।
नए कॉम्प्लेक्स में 25,000 वर्ग मीटर क्षेत्र पर बहुमंजिला इमारत तैयार की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पहला चरण: इंडोर कॉम्प्लेक्स, ओलंपिक लेवल स्विमिंग पूल, पार्किंग
पहले चरण में जिन सुविधाओं का विकास होगा, उनमें आधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल,डायविंग पूल और लगभग 16,000 वर्ग मीटर का विशाल पार्किंग क्षेत्र शामिल है।
दूसरा चरण: आधुनिक स्टेडियम का निर्माण
दूसरे चरण में एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार किया जाएगा, जो ठाणे जिले के खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं का केंद्र बनेगा। इस परियोजना से जिले में खेल प्रतिभाओं को न सिर्फ सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर भी बढ़ेगा।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध होंगी ये टॉप-क्लास सुविधाएं
नए संत सावळाराम महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कई प्रमुख खेल और फिटनेस सुविधाएं शामिल होंगी।
- योगा सेंटर और जिम्नेजियम
- बैडमिंटन कोर्ट
- टेबल टेनिस
- कराटे, मार्शल आर्ट्स, जूडो
- स्क्वैश एवं स्नूकर
- आधुनिक शूटिंग रेंज
- जिम्नास्टिक एरिना
- अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर
- बैंक्वेट हॉल
- खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा
इन सभी सुविधाओं से यह कॉम्प्लेक्स डोंबिवली और ठाणे जिले का एक प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनने जा रहा है।
MIDC फंड से निर्माण, मनपा करेगी देखभाल
इस प्रकल्प का प्रस्ताव सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने राज्य सरकार को भेजा था, जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मंजूरी दी। यह प्रकल्प MIDC के फंड से तैयार किया जाएगा और इसके बाद इसकी देखरेख कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा की जाएगी।
Keywords: Keywords_ Dombivli Sports Complex, Dr Shrikant Shinde, International Sports Facility, Sant Sawalaram Maharaj Complex

