तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर आजकल अपने बयान के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका एक और विवादित बयान सामने आया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की भरतपुर विधानसभा सीट के विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह बाबरी मस्जिद की नींव 6 दिसंबर को ही रखेंगे और तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कह देंगे। मस्जिद निर्माण के लिए वे मुस्लिम समुदाय से ही चंदा लेने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी एक नई पार्टी बनाने का भी दावा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि “मैं किसी से डरता नहीं हूँ और मस्जिद जरूर बनाऊंगा। मुझे कोई रोक नहीं सकता।” सीएम ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा, “वो दीघा में जगन्नाथ मंदिर बना रही हैं, लेकिन अगर मैं कुछ करता हूँ तो वह अपराध हो जाता है। वह इस समय व्यस्त हैं, उनसे क्या बात करूँ?”
बयान पर भड़की बीजेपी
हुमायूं कबीर के इस ऐलान के बाद बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी का कहना है कि उनका बयान ऐसा है मानो वे सुप्रीम कोर्ट से भी बड़े हों। बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा देश के संविधान और सुप्रीम कोर्ट को चुनौती देने के समान है। इससे पहले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स भी इस बयान का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बाबर के नाम पर किसी भी मस्जिद का निर्माण नहीं होना चाहिए।
Keywords: Humayun Kabir Controversy, TMC MLA Statement, Babri Mosque Political Row

