- Advertisement -

DY CM एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, कहा- शिवसेना जाति-पाती की राजनीति नहीं करती

महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव से पहले सांसद डॉ. शिंदे ने पाथरी में अल्पसंख्यक समाज को दिए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और शिवसेना उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

2 Min Read

महाराष्ट्र में नगर पंचायत चुनाव को लेकर शिवसेन जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है। इस बीच शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने मराठवाड़ा दौरे के दौरान पाथरी में सभा को संबोधित करते हुए लोगों से शिवसेना के उम्मीदवार आसिफ खान को जिताने की अपील की। सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

- Advertisement -
Ad image

कभी जाति-पाती की राजनीति नहीं की- श्रीकांत शिंदे

डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि शिवसेना ने कभी जाति-पाती की राजनीति नहीं की। उन्होंने बताया कि शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे, बाला साहेब ठाकरे के विचारों पर चलते हुए हमेशा विकास को प्राथमिकता देते हैं। उनके ढाई साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में सबसे अधिक निधि अल्पसंख्यक समाज को दी गई, जो कांग्रेस के समय कभी नहीं हुआ।

अल्पसंख्यक समाज के विकास पर जोर

उन्होंने बताया कि एकनाथ शिंदे जी ने अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की निधि प्रदान की, और अल्पसंख्यक महामंडलों के लिए निधि को 30 करोड़ से बढ़ाकर 700 करोड़ कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए हैं और आज की लाड़ली बहनों की योजना का फायदा अल्पसंख्यक समाज की बहनों को भी मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad image

सभी समुदायों का मिल रहा भरपूर समर्थन- श्रीकांत शिंदे

उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना को सभी समुदायों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, खासकर अल्पसंख्यक समाज की ओर से। पाथरी में हुए चुनाव प्रचार में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित थे, जिससे यह साबित होता है कि वे शिवसेना के साथ खड़े हैं और जाति-पाती की राजनीति करने वाले आरोपों को नकारते हैं। सभा में श्रीकांत ने लोगों से अपील की कि सभी शिवसेना उम्मीदवारों को भारी मतों से जीताएं, ताकि विकास की गति और तेजी से लोगों तक पहुंच सके।

Keywords: Maharashtra Elections, Municipal Elections, Political Statement, Asif Khan Campaign

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू