बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस, भारत के खिलाफ देश के बाहर बैठे लोगों के साथ मिलकर नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अब स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस के कई नेताओं और संगठनात्मक अकाउंट्स भारत में नहीं, बल्कि विदेश में ऑपरेट हो रहे हैं। संबित पात्रा ने पवन खेड़ा का नाम लेते हुए कहा कि उनका अकाउंट अमेरिका बेस्ड है, जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से जुड़ा हुआ था, जिसे अब भारत कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड से संचालित बताया गया है।
संबित पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद से कांग्रेस उन्हें अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। कई ऐसे इन्फ्लुएंसर्स हैं जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ ईस्ट एशिया में रहकर भारत और मोदी सरकार के खिलाफ गलत नैरेटिव फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर जैसे नैरेटिव भी इसी तरह सेट किए गए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाया गया था।
Fake narratives are being created about SIR.
— BJP (@BJP4India) November 27, 2025
However, the Supreme Court has clearly stated that the Election Commission is fully empowered to conduct SIR.
What is unfortunate is that the CM of West Bengal said “they will shake the foundation of the country… the BJP will not… pic.twitter.com/QGr1tsIMim
वहीं बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राहुल गांधी न सिर्फ विदेश जाकर भारत के खिलाफ बोलते हैं और Gen-Z से मिलकर देश विरोधी माहौल बनाने की कोशिश करते हैं, बल्कि बांग्लादेश, पाकिस्तान, साउथ ईस्ट एशिया, वेस्ट एशिया, यूरोप और अमेरिका में बैठे उनके लोग—जिनका भारत से कोई लेना-देना नहीं है—वे भी भारत में झूठा नैरेटिव सेट करते हैं।
Keywords: Sambit Patra, Congress Foreign Accounts, Social Media Narrative

