- Advertisement -

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वक्त पाकिस्तान के निशाने पर था उरी हाइड्रो पावर प्लांट, CISF के 19 बहादुरों ने नापाक मंसूबों पर फेरा पानी

उरी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर CISF के 19 जवानों ने पाकिस्तान के ड्रोन और गोलाबारी हमले को नाकाम कर राष्ट्रीय संपत्ति और नागरिकों को बचाया।

2 Min Read

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान बौखला गया था। उसकी हर कोशिश को भारतीय सेना के जवान नाकाम कर रहे थे। इसी दौरान भारत ने अपनी वायुसेना को पाकिस्तान के भीतर भेजकर कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने फिर कायराना हरकत करते हुए भारत के रिहायशी इलाकों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसकी यह चाल भी नाकाम रही। इसी बीच पाकिस्तान एक बड़ी हरकत के फिराक में था और उसने LoC के पास स्थित उरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को निशाना बनाने की कोशिश की।

- Advertisement -
Ad image

लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को टारगेट करने के लिए पाकिस्तान ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और फिर ड्रोन से हमला करने की कोशिश करने लगा। लेकिन CISF के 19 जवानों ने इस हमले को नाकाम कर दिया। CISF ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके इन 19 जवानों ने दुश्मन के मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी और इसमें सफलता प्राप्त की।

CISF ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स (X)’ पर लिखा:

“मई 2025 में हुई तीव्र सीमा-पार गोलाबारी के बीच, उरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स पर तैनात CISF टीमों ने असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने जीवन के जोखिम की परवाह किए बिना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा की और 250 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया।”“कमांडेंट रवि यादव के नेतृत्व में, अधिकारियों और जवानों ने रियल-टाइम थ्रेट एनालिसिस किया, बंकरों को मजबूत किया, महत्वपूर्ण संचार बनाए रखा, दुश्मन ड्रोन को निष्क्रिय किया और शून्य नागरिक हताहत सुनिश्चित किए—जिससे सुरक्षा और संरक्षण के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखा गया।”

- Advertisement -
Ad image

“नई दिल्ली स्थित CISF मुख्यालय में 19 कर्मियों को डायरेक्टर जनरल की डिस्क (DG’s Disc) प्रदान किया गया. जो उनके साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का सम्मान है।”

Keywords: Uri Hydro Power Plant Attack, CISF Brave Action, Operation Sindoor Success

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू