बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र ने आखिरी सांस अपने मुंबई स्थित घर में ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही नेता से लेकर अभिनेता तक, सभी ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद किया। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख़ खान समेत कई दिग्गज कलाकार अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जिन्होंने अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाई। जिस तरह उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएँ निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।”
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा: “मशहूर एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
The demise of veteran actor and former Member of Parliament Shri Dharmendra Ji is a great loss to Indian cinema. One of the most popular actors, he delivered numerous memorable performances during his decades-long illustrious career. As a towering figure of Indian cinema, he…
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 24, 2025
कुछ दिनों पहले ही हुए थे डिस्चार्ज
हाल ही में सांस लेने में तकलीफ़ के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। धर्मेंद्र का इलाज फ़िलहाल उनके घर पर चल रहा था। लेकिन आज सुबह से उनके घर के बाहर हलचल तेज हो गई और एक एम्बुलेंस दिखाई दी। कुछ देर बाद घर के बाहर बैरिकेडिंग भी कर दी गई। वहीं अब उनके परिवार के सदस्य और कई अभिनेता वहाँ पहुँचने लगे हैं।
छह दशकों का शानदार सफर
धर्मेंद्र का फिल्मी करियर छह दशकों से अधिक लंबा रहा है। 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से शुरुआत करने वाले इस अभिनेता ने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी—हर शैली में अपनी छाप छोड़ी। दर्शक उन्हें ‘ही-मैन’ के नाम से पुकारते थे, जो उनके मजबूत व्यक्तित्व और दमदार भूमिकाओं की पहचान बन गया। आज भी उनके संवाद और अंदाज़ दर्शकों के ज़ेहन में ताज़ा हैं। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया, बल्कि उन्हें दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया।
Keywords: Dharmendra Passway, Dharmendra Death News Today, Celebrities At Dharmendra Funeral, PM Modi Condolences Dharmendra

