- Advertisement -

जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें CJI बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ

जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ ले ली।

2 Min Read

जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ ले ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारत के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि नवंबर महीने में केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने जस्टिस सूर्यकांत की नियुक्ति का ऐलान किया था और इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की थी। गौरतलब है कि भारत के 53वें चीफ जस्टिस के रूप में उनका कार्यकाल 24 नवंबर 2025 से शुरू हो चुका है और यह 9 फरवरी 2027 तक रहेगा।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि उन्होंने न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Ad image

हरियाणा में जन्म

10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जस्टिस सूर्यकांत का जन्म हुआ था। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में उन्होंने कई सराहनीय फैसले दिए। इसके बाद 5 अक्टूबर 2018 को उन्हें हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर नियुक्त किया गया।

Keywords: Surya Kant CJI, 53rd Chief Justice, CJI Oath Ceremony

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू